आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विधायक सुमित ने किया समर्थन

Apr 11, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

- हल्द्वानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरने का चौथा दिन - विधायक सुमित हृदयेश ने

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विधायक सुमित ने किया समर्थन

हल्द्वानी, संवाददाता। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।कार्यकर्ताओं के समर्थन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश बुद्ध पार्क पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे देश के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने हक के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक मंत्री, विधायक और सांसद को भारी वेतन और सुविधाएं मिलती हैं, जबकि देश की नींव मजबूत करने वाली इन कार्यकर्ताओं को मात्र 300 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है।

विधायक ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तब तक आंदोलन जारी रखें, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।