ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीभीमताल के होटल में अमेरिकी नागरिक की मौत

भीमताल के होटल में अमेरिकी नागरिक की मौत

भीमताल के एक निजी होटल में अमेरिका निवासी एक नागरिक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच...

भीमताल के होटल में अमेरिकी नागरिक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीThu, 09 Aug 2018 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमताल के एक निजी होटल में अमेरिका निवासी एक नागरिक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि स्टीफन डेनियल (66 वर्ष) हर साल यहां आता था। 30 मई से होटल में रह रहा था। गुरुवार को उसका शव होटल में मिला। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के मुंह से झाग निकला था और शव से हल्की बदबू आ रही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विदेशी की मौत दो-तीन दिन पहले हुई होगी। होटल प्रबंधन के अनुसार विदेशी सिर्फ रात में ही होटल में रुकता था। सुबह होते ही पहाड़ों में टहलने के लिए निकल जाता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें