Haldwani News: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल 3 सितंबर से शुरू करेगा सदस्यता अभियान
Haldwani News: हल्द्वानी में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संतोष सिंह नेगी ने की। बैठक में रेनू डसीला को महिला नगर महामंत्री चुना गया। 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया और 12 सितंबर को महिला उद्यमी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह नेगी ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय महिला संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी ज्योति अवस्थी का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रेनू डसीला को महिला नगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इसके अलावा आगामी 12 सितंबर को होने वाले महिला उद्यमी सशक्तिकरण सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। बैठक में पंकज जोशी, तेजपाल भंडारी, अजय डंगवाल, नवनीत, राहुल भट्ट, हिमांशु जोशी और कांडपाल समेत संगठन के अन्य लोग मौजूद रहे।फोटो::


