ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीडीएनए मिलान के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

डीएनए मिलान के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

एक साल पहले विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म के आरोपी को डीएनए सैंपल के मिलान के बाद हुई शिनाख्त के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...

डीएनए मिलान के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीFri, 09 Apr 2021 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

एक साल पहले विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म के आरोपी को डीएनए सैंपल के मिलान के बाद हुई शिनाख्त के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के पड़ोसी समेत 36 लोगों से पूछताछ के बाद तीन लोगों के डीएनए सैंपलों की जांच कराई थी। शुक्रवार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सितंबर 2020 में राजपुरा निवासी मानसिक विक्षिप्त 22 वर्षीय युवती के गर्भवती होने से हड़कंप मच गया था। युवती के पिता ने पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मानसिक अस्वस्थता के चलते युवती कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर क्षेत्र के 36 लोगों से पूछताछ की। इसके बाद तीन लोगों के खून के नमूने लिए गए। इसमें एक पड़ोसी भी शामिल था। फॉरेंसिक टीम की जांच में तीनों संदिग्धों के खून सैंपल युवती से जन्मी बच्ची के खून से मिलाए गए तो पड़ोसी का डीएनए मैच हो गया। जांचकर्ता दरोगा दीपा जोशी ने इस आधार पर आरोपी यशपाल आर्य निवासी राजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें