एक जून से शुरू होगी राष्ट्रीय यूथ मुए थाई चैंपियनशिप
हल्द्वानी में 1 से 4 जून तक 7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप का आयोजन होगा। 28 राज्यों के 883 खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व 59 खिलाड़ियों द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में 100 से अधिक रेफरी और 12 अंतरराष्ट्रीय रेफरी शामिल होंगे। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में होगा।

हल्द्वानी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार में 1 से 4 जून तक 7वीं नेशनल यूथ मुए थाई चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 883 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 59 चयनित खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन में 100 से अधिक रेफरी, जज और ऑफिशियल्स भी शामिल रहेंगे, जबकि 12 अंतरराष्ट्रीय रेफरियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप का संचालन उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


