देहरादून रैली में भीमताल से 500 कांग्रेसी करेंगे कूच
देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की सफलता के लिए सोमवार को यहां एक बैंक्वेट हॉल में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के...

देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली की सफलता के लिए सोमवार को यहां एक बैंक्वेट हॉल में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि देहरादून रैली में भीमताल से 500 कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रैली की सफलता पर जोर दिया गया। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नैनीताल व भीमताल विधानसभा क्षेत्र से एक हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। यहां नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, पुष्कर मेहरा, आशा आर्या, नीमा बिष्ट, विपिन सनवाल, नीरज कुमार, हेमा परगाई, सौरभ रौतेला, भगवान सिंह, जुबेर खान, पूरन पड़ियार, संजय जोशी, जानकी आर्या, नीरज पांडे, सीमा सिंह, देवेंद्र महरा, गौरव पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
