स्वरोजगार के लिए आवेदन करने वालों में 50 फीसदी युवा
भावना कोहली हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवाओं में खुद का व्यवसाय शुरू करने का क्रेज

भावना कोहली हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवाओं में खुद का व्यवसाय शुरू करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। नैनीताल जिले में पिछले डेढ़ साल में स्वरोजगार योजनाओं के तहत प्राप्त कुल 2191 आवेदनों में से आधे से अधिक यानी 1160 आवेदक 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अब पढ़ाई पूरी करने के बाद युवा रोजगार तलाशने के बजाय खुद रोजगार सृजित करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।वर्ष 2024-2025 में जहां 1492 आवेदकों में से केवल 500 युवा थे, वहीं चालू वित्तीय वर्ष तक युवाओं की इस भागीदारी में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है।
पर्यटन, आईटी, एग्रीटेक, फूड प्रोसेसिंग और होमस्टे जैसे क्षेत्रों में युवा नए व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर युवा टैक्सी सेवा, डेयरी, रेस्टोरेंट, किराना, पर्यटन और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू करने में रुचि दिखा रहे हैं।केस-1मुखानी निवासी 21 वर्षीय मनीषा भटट् ने बताया कि उन्होनें वूलन आउटफिट्स मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू किया। पहले वह नौकरी करती थीं, लेकिन अपना व्यवसाय शुरू करने की इच्छा ने उन्हें उद्यमिता की राह पर आगे बढ़ाया। आज वह ऊनी परिधानों के साथ-साथ विभिन्न डिजाइन के स्वेटर भी तैयार कर रही हैं।केस-223 वर्षीय हिमांशु टम्टा ने हाल ही में हल्द्वानी में अपना होटल व्यवसाय शुरू किया है। उनका कहना है कि वह शुरू से ही खुद का कारोबार स्थापित करना चाहते थे और किसी दूसरे के लिए काम करने के बजाय अपना उद्यम खड़ा करने का सपना देखते थे। हिमांशु ने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं।कोटआज कल युवा अपना व्यवसाय शुरू करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। पर्यटन, परिवहन, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, रेस्टोरेंट और सेवा क्षेत्र से जुड़े व्यवसायों के लिए सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। सरकारी योजनाओं और ऋण सुविधाओं के चलते युवाओं का स्वरोजगार की ओर रुझान बढ़ा है।- पल्लवी गुप्ता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


