हल्दूचौड़ के युवक की बेंगलुरु में हार्ट अटैक से मौत
Mar 05, 2026 07:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड्वाल निवासी ललित धपोला के 23 वर्षीय पुत्र अनुभव धपोला की दो फरवरी को बेंगलुरु में हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। शव को बेंगलुरु से घर लाया गया और चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पिता के छोटे पुत्र थे।

लालकुआं, संवाददाता। हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड्वाल निवासी व्यवसायी ललित धपोला के 23 वर्षीय पुत्र अनुभव धपोला की दो फरवरी को बेंगलुरु में हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि अनुभव धपोला बेंगलुरु की एक कंपनी में कार्यरत थे। मृतक के पिता के अनुसार हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। युवक का शव बेंगलुरु से उनके पैतृक घर लाया गया, जिसके बाद चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनुभव धपोला अपने पिता के छोटे पुत्र थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


