आईटीआई के 'सितारे' हरियाणा में सीखेंगे हुनर
कुमाऊं से 19 छात्रों का दल हरियाणा को रवाना हल्द्वानी। प्रदेश के युवाओं को

कुमाऊं से 19 छात्रों का दल हरियाणा को रवाना हल्द्वानी। प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और उन्हें आधुनिक औद्योगिक परिवेश से रूबरू कराने के मकसद से रविवार को कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशन में कुमाऊं के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 19 छात्रों का एक दल हरियाणा के अध्ययन प्रवास पर रवाना हुआ।विधायक बंशीधर भगत के प्रतिनिधि विकास भगत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह और विभाग के उच्चाधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निदेशक संजय कुमार ने बताया की भ्रमण में छात्रों को अन्य राज्यों में अपनाई जा रही उन्नत कौशल तकनीक, प्रशिक्षण के माहौल और अत्याधुनिक मशीनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया की गढ़वाल मंडल के 21 छात्र भी इसमें शामिल हुए हैं। दल का नेतृत्व आईटीआई टनकपुर के प्रधानाचार्य लोकेश भट्ट और आईटीआई सितारगंज के कार्यदेशक मनोज जोशी कर रहे हैं। अपर निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल, सहायक निदेशक निश्चल जोशी, भगवत सिंह, रोहित वर्मा, विमला नेगी, मोहन सिंह मेहरा, मनोज आर्या रहे।फोटो-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


