ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीराजेंद्र नगर से 12 साल का बच्चा लापता

राजेंद्र नगर से 12 साल का बच्चा लापता

हल्द्वानी। नगर के राजेंद्र नगर क्षेत्र से एक 12 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया। परिजनों की गुमशुदगी पर पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी विकास भारती का पुत्र...

राजेंद्र नगर से 12 साल का बच्चा लापता
हिन्दुस्तान टीम,हल्द्वानीSat, 06 Jul 2019 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के राजेंद्र नगर क्षेत्र से एक 12 साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। परिजनों की गुमशुदगी पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर निवासी विकास भारती का पुत्र तिलक (12) शुक्रवार को शाम को दूध लेने दुकान गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि बच्चे की खोजबीन की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें