ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हल्द्वानीनिकाय विस्तार के विरोध में शहरी विकास मंत्री से मिला शिष्टमंडल

निकाय विस्तार के विरोध में शहरी विकास मंत्री से मिला शिष्टमंडल

शहर से सटे 56 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में हल्द्वानी का एक शिष्टमंडल ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट की अध्यक्षता में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिला। इस दौरान नगर निगम के प्रस्ताव...

निकाय विस्तार के विरोध में शहरी विकास मंत्री से मिला शिष्टमंडल
Center,HaldwaniFri, 02 Jun 2017 07:24 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से सटे 56 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में हल्द्वानी का एक शिष्टमंडल ब्लॉक प्रमुख भोलादत्त भट्ट की अध्यक्षता में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मिला। इस दौरान नगर निगम के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की गई। ब्लॉक प्रमुख ने शहरी विकास मंत्री को बताया कि नगर निगम हल्द्वानी 25 वार्डों की सफाई व्यवस्था तक ठीक से नहीं संभाल पा रहा। लोगों को टैक्स देने के बावजूद निगम से सुविधाएं नहीं मिल पा रही। यही कारण है ग्रामीण जनता नगर निगम का हिस्सा नहीं बनना चाहती। अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई कि उनसे राय लिए बिना निगम प्रबंधन ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया। शहरी विकास मंत्री कौशिक ने जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि सरकार कोई भी अंतिम निर्णय जनता की सहमति के आधार पर ही लेगी। शिष्टमंडल में ज्येष्ठ उपप्रमुख तारा नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख जया कर्नाटक, ग्राम प्रधान मल्ली बमौरी मुकुल बल्यूटिया,शंकर जोशी, बंशी बिष्ट,नवीन पांडे, भागीरथी बिष्ट, शांति मेहता, माया तिवारी, विजयलक्ष्मी खड़का, विनोद दानी, जगदीश नौला, सुनीता चिलवाल, ललित मिश्रा, देवेंद्र राणा, कमल जोशी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें