सरकारी स्कूल का बिजली बिल आया 15 हजार, जमा कर दिए 93 हजार, हल्द्वानी में गजब लापरवाही!

Jan 31, 2026 08:30 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share

हल्द्वानी के एक सरकारी स्कूल के 15 हजार रुपये के बिजली बिल के बदले विभाग द्वारा 93 हजार रुपये जमा करने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं और अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

सरकारी स्कूल का बिजली बिल आया 15 हजार, जमा कर दिए 93 हजार, हल्द्वानी में गजब लापरवाही!

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बिजली बिल को लेकर एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। राजकीय प्राथमिक स्कूल देवलचौड़ को मिले बिजली बिल की राशि मात्र 15,296 रुपये थी, लेकिन विभाग ने 93,151 रुपये की रकम का बिल जमा कर दिया। शिक्षक इस मामले पर सोशल मीडिया में सवाल उठा रहे हैं।

93 हजार रुपये कर लिए जमा

जानकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़ को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से हाल ही में बिजली का बिल प्राप्त हुआ। इसमें बकाया राशि 15 हजार 296 रुपये बताई गई थी। वहीं बीआरसी की ओर से 93,151 रुपये का भुगतान कर दिया गया।

शिक्षकों ने बताया कि कुछ स्कूलों में बिजली और पानी के बिलों का भुगतान नहीं हो पाया है। कुछ स्कूलों में अतिरिक्त रकम जमा की जा रही है। शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि कुछ स्कूलों का एक साथ बिजली बिल जमा किया गया लेकिन कुछ शिक्षकों ने इसे एक स्कूल का बिल बता कर प्रचारित कर दिया। वहीं जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक एचबी चंद ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।