Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़haldwani lizard power station failure 17 thousand homes outage
छिपकली ने 3 घंटे ठप की 17 हजार घरों की बिजली, हल्द्वानी में गजब हो गया!

छिपकली ने 3 घंटे ठप की 17 हजार घरों की बिजली, हल्द्वानी में गजब हो गया!

संक्षेप: हल्द्वानी के कठघरिया बिजलीघर के पैनल में एक छिपकली के घुसने से तकनीकी खराबी आ गई और पैनल में ब्लॉस्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके कारण बिजलीघर से जुड़े 17 हजार उपभोक्ताओं के घरों में करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।

Fri, 17 Oct 2025 08:31 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

हल्द्वानी के कठघरिया बिजलीघर गुरुवार को एक छिपकली ने तीन घंटे तक ठप कर दिया। जिससे बिजलीघर से जुड़े 17 हजार उपभोक्ताओं के घरों में बिजली सुबह रही। करीब तीन घंटे तक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार सुबह छह बजे कठघरिया बिजलीघर के पैनल में एक छिपकली घुस गई। बिजली के तारों के इसके संपर्क में आते पैनल में ब्लॉस्ट हो गया। इसके साथ ही पैनल में तकनीकी दिक्कत आने पर बिजलीघर से 17 हजार घरों को होने वाली बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही कार्मिकों ने पैनल की रिपेयरिंग शुरू की। इसमें लगभग तीन घंटे का समय लगने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं क्षेत्र के ट्यूबवेल नहीं चलने से पेयजल सप्लाई भी शुरू नहीं हो सकी। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी बीबी जोशी ने बताया कि तकनीकी खराबी को दूर कर सप्लाई शुरू की गई।

लाइन मेंटेनेंस के लिए 4 बिजलीघरों से बंद रही सप्लाई

दीवाली की तैयारियों को लेकर गुरुवार को भी कटौती जारी रही। लाइन मेंटेनेंस के लिए टीपीनगर, कमलुवागाजा, कठघरिया और धौलाखेड़ा बिजलीघर से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि कटौती की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई थी। काम पूरा होते ही आपूर्ति शुरू की गई।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।