काम की बात: नमो भारत रेल पर आ गई गुड न्यूज, मेरठ से उत्तराखंड तक 9 शहरों से होकर गुजरेगी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Namo Bharat Train: नमो भारत रेल सेवा पर गुड न्यूज आई है। उत्तराखंड ने सर्वे की पहली किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह रेल सेवा मेरठ से उत्तराखंड के बीच 9 शहरों से होकर गुजरेगी।

 Namo Bharat Train survey start
मेरठ से उत्तराखंड के बीच गुजरने वाली नमो भारत ट्रेन पर आ गई गुडन्यूज

Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश रूट के लिए प्रस्तावित हाईस्पीड नमो भारत रेल सेवा पर गुड न्यूज आई है। सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई। उत्तराखंड ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) को सर्वे के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये में से पहली किस्त के रूप में 2.28 करोड़ रुपये जारी कर दिए।

एनसीआरटीसी ने उत्तराखंड में नमो भारत के ट्रैक के फील्ड सर्वे के लिए सहयोग भी मांगा है। एनसीआरटीसी के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश बंसल ने राज्य में नमो भारत रेल के लिए नोडल अफसर नियुक्त रोडवेज की एमडी रीना जोशी को इस बाबत पत्र भेजा है। बंसल ने नमो भारत के उत्तराखंड में आने वाले 78 किलोमीटर रूट में पड़ने वाले नगर निकायों, लोनिवि को मास्टर प्लान, यूटिलिटी डेटा साझा कराने और सर्वे व मृदा परीक्षा के दौरान सुरक्षा तथा भूमि रिकॉर्ड मुहैया कराने की भी अपेक्षा की है।

नौ शहरों से गुजरेगी नमो भारत

मेरठ से उत्तराखंड तक नमो भारत का फिलहाल प्रस्तावित रूट 150 किलोमीटर का है। इसमें 72 किलोमीटर हिस्सा यूपी और 78 किलोमीटर हिस्सा उत्तराखंड में है। नमो भारत के प्राथमिक रूट के अनुसार यह मेरठ से सकौती, खतौली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, रुड़की, भगवानपुर, हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश तक जाएगी। ऋषिकेश में इसका लक्ष्मण झूला के निकट अंतिम स्टेशन प्रस्तावित है, जबकि हरिद्वार में यह हर की पैड़ी के करीब से गुजरेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके बनने पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के बीच हाई-स्पीड रेल संपर्क स्थापित होगा। इससे चारधाम यात्रा, धार्मिक पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों और दैनिक आवागमन को भी और गति मिलेगी।

कांवड़ यात्रा के चलते 17 नमो भारत स्टेशन 12 अगस्त तक बंद

एनसीआरटीसी ने कहा है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गाजियाबाद और मोदीनगर के बीच 17 नमो भारत स्टेशनों के कई प्रवेश और निकास द्वार चार से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी सीमित रहेगी। एनसीआरटीसी ने बताया कि नमो भारत सेवा का परिचालन और कार्यान्वयन करने वाली एजेंसी के रूप में उसने वार्षिक कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक निर्देशों के तहत ये अस्थायी प्रतिबंध लगाए हैं।

निगम के अनुसार, प्रभावित स्टेशनों में मोदीनगर, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद शामिल हैं।

रेलवे स्टेशन पर अब इंसान नहीं, मशीन देगी सामान

देहरादून। देश के बड़े हवाई अड्डों, हाई-टेक मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर अब देहरादून रेलवे स्टेशन भी आधुनिक रंग में ढलने लगा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए स्टेशन पर दो अत्याधुनिक ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें लगाई हैं।

इस मशीन से सामान खरीदना बेहद आसान है। सबसे पहले मशीन में लगी टच स्क्रीन पर दिख रहे उत्पादों (पानी की बोतल, चिप्स, नमकीन, कोल्डड्रिंक आदि) में से अपनी पसंद का सामान चुनें। इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाले क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन से स्कैन करके पेमेंट करें। भुगतान सफल होते ही चंद सेकेंड में मशीन से आपका चुना हुआ सामान बाहर आ जाएगा। दरअसल, स्टेशनों पर खाने-पीने के सामान पर तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूलने या छुट्टा न होने की शिकायतें सामने आती थीं। अब यह मशीन लगने से यात्रियों को न तो अधिक दाम चुकाने पड़ेंगे और न ही खुले पैसों की झंझट से जूझना होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेलवे महेश यादव ने बताया कि पहले चरण में देहरादून स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर दो मशीनें चालू की हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नमो भारत रेल पर आ गई गुड न्यूज, मेरठ से उत्तराखंड तक 9 शहरों से होकर गुजरेगी