दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज, नितिन गडकरी ने बता दी तारीख
Delhi to Haridwar-Rishikesh Project: गडकरी ने कहा कि 1600 करोड़ से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फिल्ड बायपास फेज वन अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा। इससे दिल्ली टू हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी।

Delhi to Haridwar-Rishikesh Project: 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो गया। इस एक्सप्रेसवे से अब दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 6 घंटे नहीं महज दो से ढाई घंटे लगेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में जनसभा को संबोधित किया। गडकरी ने दिल्ली-देहरादून के साथ दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निर्माणाधीन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की डेडलाइन भी घोषित कर दी।
गडकरी ने कहा कि सहारनपुर बाईपास से हरिद्वार तक 51 किलोमीटर सिक्स लेन का काम जून 2026 में पूरा होगा। 1600 करोड़ की लागत से हरिद्वार में फोर लेन ग्रीन फिल्ड बायपास फेज वन अक्टूबर 2026 तक पूरा होगा। इससे दिल्ली से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने में ट्रैफिक जाम की समस्या हल होगी। 1100 करोड़ की लागत से ऋषिकेश बाईपास का काम अगस्त से शुरू हो जाएगा।
मई 2026 से शुरू होगा दून फोर लेन बाईपास का काम
1700 करोड़ की लागत से देहरादून से फोर लेन बाईपास का काम मई 2026 में शुरू करेंगे। 2300 करोड़ की लागत से हरिद्वार में चार ग्रीनफील्ड बाईपास फेज टू का काम भी 2026 में शुरू होगा। इसके बनते ही हरिद्वार की रिंग रोड भी बन जाएगी। 800 करोड़ की लागत से देहरादून से मसूरी तक टू लेन रोड की भी डीपीआर तैयार हो रही है। अगस्त में काम शुरू करने का प्रयास है।
देहरादून बल्लूपुर तक फोर लेन मार्ग मई 2026 में शुरू
उन्होंने कहा कि 1650 करोड़ की लागत से पोंटा साहिब से देहरादून बल्लूपुर तक फोर लेन मार्ग मई 2026 में शुरू हो जाएगा। इससे हिमाचल और उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के बीच अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी। 716 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर लंबे देहरादून से झाझरा होकर आशारोडी तक फोर लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण अप्रैल 2027 में पूरा होगा। 745 करोड़ की लागत से 20 किलोमीटर लंबे भानियावाला जौलीग्रांट से ऋषिकेश तक फोर लेन का काम अप्रैल 2028 तक पूरा होगा। 800 करोड़ की लागत श्रीनगर में भी टूलेन बाईपास की डीपीआर तैयार हो रही है।
अक्तूबर 2026 में पूरा होगा रुद्रपुर फोरलेन बाईपास
गडकरी ने बताया कि 1050 करोड़ की लागत से 21 किलोमीटर लंबा रुद्रपुर फोर लेन बाईपास का काम अक्टूबर 2026 में पूरा होगा। 936 करोड़ की लागत से 15 किमी लंबे काशीपुर फोर लेन बाईपास का काम भी दिसंबर 2026 में पूरा हो जाएगा। 630 करोड़ की लागत से 60 किलोमीटर लंबे जोशीमठ से मलारी तक टू लेन सड़क के काम को भी दिसंबर 2026 में पूरा कर दिया जएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


