Hindi News उत्तराखंड उत्तराखंड आपदा LIVE: कुल 6 लाख के मुआवजे का ऐलान, CM रावत बोले- लगभग 125 लोग लापता

उत्तराखंड आपदा LIVE: कुल 6 लाख के मुआवजे का ऐलान, CM रावत बोले- लगभग 125 लोग लापता

उत्तराखंड में आई तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह...

उत्तराखंड आपदा LIVE: कुल 6 लाख के मुआवजे का ऐलान, CM रावत बोले- लगभग 125 लोग लापता
ITBP jawans resuscitating people trapped in NTPC tunnel number-2
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: PriyankaEdited By: Ashutosh Ray
Sun, 07 Feb 2021 08:58 PM

उत्तराखंड में आई तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की बात कही है। बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नदी के बहाव में कमी आई है जो राहत की बात है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली आपदा में सवा सौ के आसपास लोग लापता हो सकते हैं। राज्य के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को नंदादेवी ग्लेशियर के एक हिस्से के टूट जाने से धौली गंगा नदी में विकराल बाढ़ आई और पारिस्थितिकीय रूप से नाजुक हिमालय के हिस्सों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई।  भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक प्रवक्ता ने तपोवन-रेनी में एक विद्युत परियोजना प्रभारी को उद्धृत करते हुए कहा कि परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक मजदूरों की मौत की आशंका है। अभी तक आईटीबीपी ने 10 शव को बरामद किया है और 16 लोगों को बचाया है।

Sun, 07 Feb 2021 08:58 PM

बचाव दल को लेकर देहरादून पहुंचा सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान

एनडीआरएफ के बचाव दल और हैवी उपकरण को लेकर देहरादून पहुंचा भारतीय वायु सेना का सुपर हरक्यूलिस परिवहन विमान। 

Sun, 07 Feb 2021 08:19 PM

पीएम मोदी बोले- उत्तराखंड में पूरी तत्परता से चल रहा है राहत व बचाव कार्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड में हिमखंड टूटने की घटना से प्रभावित चमोली जिले में बचाव एवं राहत कार्य पूरी तत्परता से चल रहा है और पूरा देश, उत्तराखंड के लोगों के लिये प्रार्थना कर रहा है । 

Sun, 07 Feb 2021 06:54 PM

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख की सहायता

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लेशियर के टूटने के बाद हादसे में जान गंवाने वालों को परिजनों को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।  

Sun, 07 Feb 2021 06:49 PM

मृतकों के परिवार को मिलेंगे 4-4 लाख

उत्तराखंड में आई तबाही के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतकों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Sun, 07 Feb 2021 06:24 PM

आईटीबी ने टनल नंबर-2 से 12 कर्मचारियों को बाहर निकाला

आइटीबीपी ने रेस्क्यू चलाकर एनटीपीसी की टनल नंबर-2 से 12 कर्मचारियों को बाहर सुरक्षित निकाला।

Sun, 07 Feb 2021 06:19 PM

चमोली से देहरादून वापस लौटे मुख्यमंत्री रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून वापस लौट आए हैं। देहरादून पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एनडीआरएफ के साथ बैठक करने जा रहा हूं जिसमें सेना, राज्य और आईटीबी के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही प्रेस के साथ मीटिंग करूंगा और स्थिति पर सभी को अपडेट करूंगा।

Sun, 07 Feb 2021 05:22 PM

प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों में सात-आठ फरवरी को प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं है।

Sun, 07 Feb 2021 05:18 PM

आईटबीपी ने 16 लोगों को बचाया

चमोली के तपोवन में एक टनल में फंसे सभी 16 लोगों को आईटीबीपी ने रेस्क्यू किया है। इसके साथ-साथ बाकी जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Sun, 07 Feb 2021 04:50 PM

मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर दिया जा रहा है: पीएम नरेंद्र मोदी

राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं में कमी न हो, इसपर जोर दिया जा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 07 Feb 2021 04:46 PM

मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है: हल्दिया में पीएम मोदी

मां गंगा का उद्गम स्थल उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है। ग्लेशियर टूटने से वहां नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मैं उत्तारखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भारत सरकार के गृह मंत्री से लगातार संपर्क में हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हल्दिया में

Sun, 07 Feb 2021 04:23 PM

ITBP की टीम वहां बचाव कार्य कर फंसे हुए लोगों को बचाने का काम कर रही है

ऋषिकेश से 13-14 किलोमीटर की दूरी पर तपोवन डैम है, जहां पर पानी इकट्ठा हुआ है। तपोवन डैम के सुरंग में काम चल रहा था जिसमें 20-25 लोग फंसे हुए हैं। ITBP की टीम वहां बचाव कार्य कर फंसे हुए लोगों को बचाने का काम कर रही है: डीजी ITBP सुरजीत सिंह देसवाल, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने पर

Sun, 07 Feb 2021 04:10 PM

ग्लेशियर वैज्ञानिकों की टीम सोमवार को जाएगी तपोवन

वाडिया इंस्टीट्यूट के तीन ग्लेशियर वैज्ञानिकों की टीम सोमवार सुबह तपोवन, जोशीमठ के लिए रवाना होगी। जो ग्लेशियर टूटा है, वहां पर वाडिया की रिसर्च साइट भी है।

Sun, 07 Feb 2021 04:06 PM

9-10 शव हुए बरामद

ऐसा माना जा रहा है कि निर्माणस्थल पर करीब 100 वर्कर थे। जिनमें से 9-10 के शव नदी से मिले हैं। तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल यहां 250 आईटीबीपी जवान बचाव कार्य में लगे हैं। भारतीय सेना की टीम भी जल्द ही पहुंच रही है: एसएस देसवाल, डीजी, आईटीबीपी

Sun, 07 Feb 2021 04:03 PM

तपोवन डैम में बन रहे डैम में 20 वर्कर फंसे हैं: आईटीबीपी डीजी

तपोवन बांध में एक सुरंग बन रही थी, जहां करीब 20 वर्कर फंसे हैं। आईटीबीपी की टीम यहां बचाव कार्य कर रही है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए हम एनटीपीसी की टीम से लगातार संपर्क में हैं: एसएस देसवाल, डीजी आईटीबीपी 

Sun, 07 Feb 2021 03:53 PM

तस्वीरों में देखें, ग्लेशियर फटने के बाद उत्तराखंड में तबाही का मंजर

तस्वीरों में देखें, ग्लेशियर फटने के बाद उत्तराखंड में तबाही का मंजर, कहां-कहां हुआ नुकसान

Sun, 07 Feb 2021 03:48 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता व्यक्त की

उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर फटने के बाद हुई तबाही से चिंतित हूं। लोगों की सलामती और सुरक्षा की कामना करता हूं। मुझे यकीन है कि बचाव कार्य अच्छे से चल रहा होगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sun, 07 Feb 2021 03:45 PM

जोशीमठ में बाढ़ से बीआरओ का पुल बहा

जोशीमठ में एक बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन का पुल बाढ़ से बहा। बीआरओ के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल बनाने का निर्देश दिया। 
 

Sun, 07 Feb 2021 03:36 PM

उत्तराखंड की स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं: नीतीश कुमार, बिहार के सीएम

हम उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ की स्थिति पर जानकारी जुटा रहे हैं। हमारे अधिकारी वहां के प्रशासन के संपर्क में हैं। चूंकि यह गंगा नदी का मामला है, हमें एलर्ट रहने की जरूरत है: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Sun, 07 Feb 2021 03:23 PM

तपोवन डैम में फंसे 16 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है: उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार

तपोवन डैम में फंसे 16 लोगों को पुलिस ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है: उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार
 

Sun, 07 Feb 2021 03:19 PM

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा है, हम प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद करेंगे: राकेश टिकैत