पति के मोबाइल फोन में प्रेमिका का मैसेज, उत्तराखंड में पत्नी ने किया हैरान करने वाला कांड

Feb 13, 2026 11:41 am ISTHimanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान
share

  • महिला ने पुलिस को बताया कि पति के मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहे थे। शक था कि उसकी प्रेमिका ही कर रही है। इसके बाद महिला ने उसकी प्रेमिका के सारे मैसेज पढ़ लिए।

पति के मोबाइल फोन में प्रेमिका का मैसेज, उत्तराखंड में पत्नी ने किया हैरान करने वाला कांड

उत्तराखंड में एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच जुड़े मामले को लेकर पुलिस भी अचरच में पड़ गई है। पति के मोबाइल फोन में उसके प्रेमिका के मैसेजों को देखकर पत्नी का पारा बुरी तरह से चढ़ गया था।

पति के खिलाफ पत्नी की इस हैरतअंगेज कदम के बाद तो पुलिस भी दंग रह गई। मोबाइल फोन पर भेजे मैसेज को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद और लातों और थप्पड़ों की बरसात भी हुई।

पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हरिद्वार जिले में एक महिला ने पति के मोबाइल में उसकी प्रेमिका के मैसेज देख लिए। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हुई।

महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के मोबाइल पर लगातार मैसेज आ रहे थे। शक था कि उसकी प्रेमिका ही कर रही है। इसके बाद महिला ने उसकी प्रेमिका के सारे मैसेज पढ़ लिए।

जब पति बाथरूम से बाहर आया तो दोनों के बीच मैसेज पढ़ने को लेकर जमकर विवाद हो गया। महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद महिला अपने परिजनों को साथ लेकर ससुराल पहुंची।

यहां पर इनके बीच जमकर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी। दोनों पक्षों के बीच गंगनहर कोतवाली में जमकर हंगामा हुआ।

गंगनहर कोतवाली के उप निरीक्षक अशोक सिरस्वाल ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।