हरकी पैड़ी पर 'घर वापसी' के बाद उबाल; टोपी में क्षेत्र में प्रवेश करने पर बवाल
हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर 'घर वापसी' के बाद गंगा स्नान को लेकर विवाद छिड़ गया है। बिजनौर से आए कुछ लोगों द्वारा हिंदू धर्म अपनाने के दावे और क्षेत्र में गैर-हिंदुओं की नो-एंट्री के नियम के बीच टोपी पहनकर प्रवेश करने पर गंगा सभा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हरिद्वार के हरकी पैड़ी पर घर वापसी के मुद्दे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिजनौर से आई पदयात्रा में शामिल कुछ लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने और गंगा स्नान करने का दावा किया है। बता दें कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पाबंदी है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि सनातन धर्म अपनाने वालों का स्वागत है लेकिन कुछ लोगों के पारंपरिक टोपी पहनकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में आने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि तीर्थ की मर्यादा तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस्लाम छोड़कर घर वापसी का दावा
बताया जाता है कि बिजनौर के गंगापुर बैराज से शुरू हुई एक दो दिवसीय यात्रा हरकी पैड़ी पहुंची। इस यात्रा में शामिल कुछ लोगों की ओर से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने की बात सामने आई। यही नहीं इन लोगों के गंगा स्नान करने का दावा किया गया।
टोपी पहन कर एंट्री से माहौल गर्म
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब हरकी पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं की एंट्री को लेकर पहले से जारी प्रतिबंध के बीच कुछ लोगों के टोपी पहन कर दाखिल होने की जानकारी सामने आई। गंगा सभा के पदाधिकारियों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली। माहौल गर्म हो गया।
सनातन से जुड़ने वालों का स्वागत
गंगा सभा के अध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि प्रशासन ने पहले ही सूचना दी थी कि कुछ लोग हिंदू धर्म अपना चुके हैं और सनातन परंपरा के तहत गंगा स्नान के लिए आ रहे हैं। गंगा सभा ऐसे मामलों में सहयोग के लिए तैयार रहती है। सनातन से जुड़ने वालों का स्वागत है।
यदि तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा टूटी है तो ऐक्शन
हालांकि, उन्होंने वीडियो में कुछ लोगों के पारंपरिक टोपी पहनकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने पर कड़ी आपत्ति जताई। यदि तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा भंग हुई है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक स्थानीय नेता की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी ने धार्मिक आस्था का दुरुपयोग किया है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


