पिस्तौल को 'महबूबा' कहने वाले गैंगस्टर चीनू पंडित के दुश्मन एक हुए! गैंगवार की आहट

लाइव हिन्दुस्तान, रुड़की
Follow us on Google News
share

कुख्यात गैंगस्टर चीनू पंडित हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। खुफिया सूत्रों से पता लगा है कि गैंगस्टर के दुश्मन एक हो रहे हैं। इससे गैंगवार की आशंका बढ़ गई है।

पिस्तौल को 'महबूबा' कहने वाले गैंगस्टर चीनू पंडित के दुश्मन एक हुए! गैंगवार की आहट

‘पिस्तौल को महबूबा कहने वाला’ कुख्यात गैंगस्टर चीनू पंडित के जेल से बाहर आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में एक बार फिर गैंगवार की आहट सुनाई देने लगी है। खु्फिया रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने चीनू पंडित को सतर्क किया है। पुलिस की हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे चीनू पंडित पर नजर बनी हुई है।

एलआईयू ने पुलिस के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। कहा गया है कि जेल से रिहा होने के बाद चीनू पंडित क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। उसकी इस सक्रियता के कारण विरोधी गुटों के साथ कभी भी गैंगवार हो सकती है। चीनू पंडित को जान का खतरा भी है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में चीनू पंडित और उसके विरोधी गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का एक लंबा इतिहास रहा है। अतीत में भी रुड़की जेल के बाहर सरेआम गोलियां चल चुकी हैं, जिसमें तीन लोगों की जान जा चुकी है।

चीनू पंडित के विरोधी लामबंद हो रहे

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में चीनू के जेल से बाहर आने के बाद से उसके विरोधी गुट भी गुपचुप तरीके से लामबंद होने लगे हैं। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि वर्चस्व कायम करने की इस होड़ में किसी भी वक्त बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। इससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि विरोधी खेमा इस सक्रियता को चुनौती मानकर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। यही वजह है कि पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने चीनू पंडित को बुलाकर सतर्क रहने की जानकारी दी है।

पुलिस की पैनी नजर

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि इस संबंध में पुलिस को सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं पर भी कोई ऐसा अंदेशा होता है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संदिग्धों और सोशल मीडिया पर भी पुलिस को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

छात्रा का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल

रुड़की। एक युवक ने छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। साथ ही युवक लगातार छात्रा के मोबाइल पर अश्लील और अभद्र मैसेज भेजकर प्रताड़ित कर रहा है। एसपी देहात ने सीआईयू को जांच के निर्देश दिए हैं।

गंगनहर कोतवाली की कॉलोनी निवासी छात्रा ने मंगलवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर बताया कि एक युवक ने उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें अश्लील रूप देकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। बताया कि युवक लगातार उसके पास अश्लील मैसेज भेज रहा है। युवक की इस हरकत से छात्रा का घर से निकलना और पढ़ाई करना दूभर हो गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जांच सीआईयू को सौंप दी है। बताया कि युवती को प्रताड़ित करने वाले आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।