26KM कम हुई गंगोत्री-यमुनोत्री की दूरी, सिलक्यारा टनल आर-पार; चारधाम यात्रियों को फायदा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा-पौलगांव सुरंग के आर पार होने के बाद आने वाले समय में यहां से चारधाम यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। टनल से यात्रा के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा-पौलगांव सुरंग के आर पार होने के बाद आने वाले समय में यहां से चारधाम यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। टनल से यात्रा के बाद गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 26 किमी कम हो जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने बुधवार को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन चर्चित सिलक्यारा सुरंग का विधिवत ब्रेक थ्रू के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने सिलक्यारा टनल का नाम बाबा बौखनाग के नाम पर किए जाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेंवला-ब्रह्मखाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाए जाने तथा बौखनाग टिब्बा को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने सहित स्यालाना के निकट हेलीपैड का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
भूस्खलन हादसे से चर्चा में आई थी सुरंग
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सिलक्यारा सुरंग 12 नवंबर 2023 में हुए भूस्खलन हादसे के बाद चर्चा में आई थी, जहां अंदर 41 श्रमिक 17 दिन तक फंसे रहे। सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी श्रमिकों को सुरंग से सकुशल बाहर निकाला गया था।
मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम बन रहे
केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विकास के नए आयाम हासिल कर रहा है आज सिल्क्यारा सुरंग के ब्रेक थ्रू होने के अवसर पर एनएचआईडीसीएल की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा इस कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।
केंद्रीय मंत्री और सीएम ने सुरंग का निरीक्षण किया
केंद्रीय मंत्री वैष्णव, मुख्यमंत्री धामी और सांसद बलूनी ने सुरंग स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और रेलवे के अफसरों से सुरंग की जानकारी ली। उन्होंने सुरंग के सफल ब्रेकथ्रू पर खुशी जताई और रेलवे के अफसरों को शाबासी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।