गैरसैंण में विधानसभा सत्र आज से, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेश करेंगे बजट
आज से गैरसैंण में विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनावी साल में बजट पर बैटिंग को तैयार हैं। आज वह सदन के पटल पर बजट पेश करेंगे।

आज से उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन बजट पेश किया जाएगा। सदन में लगभग तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड का बजट प्रस्तुत करेंगे। चूंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि बजट पर इसका प्रभाव दिखाई देगा।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में रविवार शाम हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बजट सत्र के एजेंडे को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि समिति ने सत्र के लिए अभी दो दिन का एजेंडा तय किया है। मंगलवार को फिर बैठक होगी जिसमें आगे का कार्यक्रम तय करेंगे।
उन्होंने बताया कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के अभिभाषण के साथ होगी। भोजनावकाश के बाद विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ करेंगी और उसके पश्चात सदन में बजट प्रस्तुत किया जाएगा। मंगलवार को प्रश्नकाल, शून्यकाल के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के साथ ही धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार को गैरसैंण पहुंचने के बाद विधानसभा मंडप और सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया।
कांग्रेस का बहिष्कार जारी
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ व बसपा विधायक मो.शहजाद मौजूद रहे। कांग्रेस ने समिति का बहिष्कार बजट सत्र में भी जारी रखा।
गैरसैंण में दूसरी बार पेश होगा चुनावी बजट
राज्य के इतिहास में गैरसैंण में दूसरी बार चुनावी बजट पेश होगा। इससे पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सरकार का आखिरी बजट 2021 में गैरसैंण विधानसभा में पेश किया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूदा सरकार का आखिरी बजट सत्र गैरसैंण में पेश करने जा रहे हैं।
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पेश होने वाले धामी सरकार के बजट का आकार एक लाख 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि बजट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मौजूदा सरकार का आखिरी बजट सत्र होने और अगले साल विधानसभा चुनाव होने की वजह से लोगों को खासी उम्मीदें हैं। चुनाव के मद्देनजर धामी सरकार बजट में कई बड़े ऐलान कर सकती है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


