आयुष्मान योजना से प्राइवेट अस्पतालों में नहीं मिलेगा फ्री इलाज, देहरादून समेत इन जिलों में संबद्धता खत्म

हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है।

Ayushman yojana

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने छह माह से आयुष्मान योजना में निष्क्रियता के कारण पांच अस्पतालों की संबद्धता समाप्त कर दी है। इनमें देहरादून के तीन, पिथौरागढ़ और यूएसनगर के एक-एक अस्पताल शामिल हैं। प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्य रूप से काम करना होगा।

निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं। सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना ही प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय- समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।

अस्पतालों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

प्राधिकरण की ओर से देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल और श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर की संबद्धता समाप्त की गई। पिथौरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल और यूएसनगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है। प्राधिकरण ने पहले इन्हें एक महीने का नोटिस भेजा था लेकिन अस्पतालों से कोई जबाब नहीं भेजा गया। नोटिस की एक माह की अवधि समाप्त होने पर प्राधिकरण ने उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।