सैनिकों के बच्चों को NEET-JEE की फ्री में कोचिंग, आर्मी का इस इंस्टीट्यूट से करार

सैनिकों के बच्चों को NEET-JEE की फ्री में कोचिंग, आर्मी का इस इंस्टीट्यूट से करार

संक्षेप:

सेवारत और पूर्व सैनिकों के बच्चों को नीट और जेईई एग्जाम के लिए कोचिंग में छूट दी जाएगी। वीरता पुरस्कार वाले सैनिकों के बच्चों को यह सुविधा फ्री में मिलेगी। आर्मी ने इसके लिए दिल्ली बेस कोचिंग इंस्टीट्यूट से करार किया है।

Oct 14, 2025 12:41 pm ISTGaurav Kala देहरादून, हिन्दुस्तान
share

सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के बच्चों को नीट और जेईई जैसी अहम प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग 20 प्रतिशत छूट पर मिलेगी। इसके अलावा वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों, 20 प्रतिशत से भी अधिक दिव्यांगता वाले सैनिकों और शहीदों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दिल्ली में भारतीय सेना ने आकाश इंस्टीट्यूट से समझौता किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा

इस समझौते के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट अपने देशभर के केंद्रों पर नामांकन के समय विशेष शुल्क छूट और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराएगा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज, सेना के जवानों के बच्चों को शैक्षणिक मार्गदर्शन और करियर परामर्श भी उपलब्ध कराएगा।

read moreये भी पढ़ें:
70 प्लस वाले पूर्व सैनिकों को दवा की होम डिलीवरी, बनेगा हाई-टेक वेलनेस सेंटर

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से यह सुविधा दी जाएगी, ताकि लाभार्थी बच्चे देश के किसी भी हिस्से से जुड़ सकें।

आकाश इंस्टीट्यूट दिलाराम चौक देहरादून के केंद्र प्रमुख जावेद अहमद जैदी, क्षेत्रीय निदेशक डीके मिश्रा और उप आरएसजीएच राहुल मिश्रा ने बताया कि यह समझौता सैनिक परिवारों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित करेगा। इसके साथ ही, उनके बच्चों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का अवसर देगा।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।