केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, जानिए कैसे होता है ठगी का खेल

हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गुप्तकाशी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों को श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा, जानिए कैसे होता है ठगी का खेल

Chardhma Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यात्रियों को फर्जी आधार कार्ड और ओवररेटिंग के जरिए ठग रहे थे। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल, निवासी भोपाल मध्य प्रदेश ने गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे और उनकी पत्नी से 25000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 50000 वसूल कर फर्जी टिकट दिए गए।

जबकि फर्जी आधार कार्ड पर उनकी फोटो लगाकर यात्रा करने को कहा गया। शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही गुप्तकाशी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों को श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वासुदेव कालरा पुत्र स्व. प्रहलाद राम कालरा, निवासी कंस मर्दानी मार्ग श्रीनगर और अमित नौटियाल पुत्र हर्षवर्धन नौटियाल निवासी नियर वेटनरी हॉस्पिटल श्रीकोट गंगनाली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।