बुढ़ापे में अकेलेपन को कहें अलविदा! 80 साल के लोगों को फिर मिलेगा शादी का मौका

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

50 से 80 उम्र वालों के लिए देहरादून में पहली बार जीवनसाथी सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इसमें दोबारा शादी के लिए बुजुर्गों को तीन शर्तें पूरी करनी होंगी। सम्मेलन कराने वाला संगठन अभी तक 227 शादियां करा चुका है।

Life Partner Meet in dehradun
देहरादून में पहली बार बुजुर्गों के लिए जीवन साथी सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वरिष्ठजनों के लिए जीवनसाथी परिचय सम्मेलन पहली बार आयोजित किया जाएगा। अनुबंध फाउंडेशन की ओर से 25 अक्तूबर को गांधी रोड स्थित अग्रवाल भवन में होने वाले सम्मेलन में 50 से 80 वर्ष तक के लोग हिस्सा ले सकेंगे। शादी के लिए तीन शर्तें पूरी करनी होंगी।

मौके पर पंजीकरण की सुविधा

अध्यक्ष एनजी पटेल ने मंगलवार को बताया कि अहमदाबाद का अनुबंध फाउंडेशन, अंबरीश कुमार अग्रवाल के सहयोग से यह आयोजन कर रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक लोग मौके पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके एक फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी लानी होगी। इसके अलावा पति या पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र अथवा तलाक से संबंधित दस्तावेज की कॉपी भी जमा करनी होगी।

इस पहल के तहत कराई जा चुकी हैं 227 शादियां

पटेल के अनुसार, अनुबंध फाउंडेशन अब तक देशभर में 100 परिचय सम्मेलन आयोजित कर चुका है। इनके माध्यम से 227 शादियां कराई जा चुकी हैं। अनुबंध फाउंडेशन को अभिनेता आमिर खान के होस्ट किए गए शो ‘सत्यमेव जयते’ में सराहना मिली थी। इसे ‘इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पटेल ने बताया कि सम्मेलन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर-8320372264, 9212181291 और 9426425844 पर संपर्क किया जा सकता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़बुढ़ापे में अकेलेपन को कहें अलविदा! 80 साल के लोगों को फिर मिलेगा शादी का मौका