आस्था की अमूल्य धरोहर खाक, बागेश्वर के बदियाकोट में भगवती मंदिर में लगी आग

हिन्दुस्तान, कपकोट
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट में स्थित मां भगवती मंदिर में आग लगने से आस्था की अमूल्य धरोहर खाक हो गई। आग से करीब चार करोड़ रुपए के नुकसान होने का अनुमान है। यह मंदिर अपनी अनूठी स्थापत्य कला और पारंपरिक काष्ठकला के लिए विशेष पहचान रखता था।

बागेश्वर के बदियाकोट में भगवती मंदिर में लगी आग।
बागेश्वर के बदियाकोट में भगवती मंदिर में लगी आग। (हिन्दुस्तान)

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट में स्थित मां भगवती मंदिर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। अग्निकांड में करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय समेत प्रशासन की टीम मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे बदियाकोट स्थित आदि शक्ति मां भगवती मंदिर आग की चपेट में आया। डोला के ग्रामीणाों ने इसकी सूचना मंदिर कमेटी को दी। सूचना के बाद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मंदिर जलकर राख हो गया। मंदिर में आग लगने की घटना से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को हुए नुकसान ने लोगों को व्यथित कर दिया है। स्थानीय लोगों ने हादसे की जांच की मांग की है।

अनूठी स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है मंदिर

यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र होने के साथ ही अपनी अनूठी स्थापत्य कला और पारंपरिक काष्ठकला के लिए भी विशेष पहचान रखता था। मंदिर की लकड़ी पर की गई बारीक और मनमोहक नक्काशी इसकी खूबसूरती को अद्वितीय बनाती थी। लकड़ी पर उकेरी गई कलात्मक कारीगरी पारंपरिक शिल्पकला की अनमोल धरोहर थी।

कई गांवों और क्षेत्रों को जोड़ता है मंदिर

दोफाड़ क्षेत्र के कालाकोटी, पेठी के देवली, सापुली और अन्य स्थानों में बसे दानू समुदाय के लोग मंदिर की पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं। जोहार-मुनस्यारी और पिंडर घाटी के खाती, वाछम, सोराग, तीख, डौला, किलपारा, कुवारी, कालौ, बोराचक और झारकोट सहित अनेक गांवों के लोग भी मंदिर से जुड़े हैं।

इसी तरह का मंदिर जल्द बनाया जाएगा

कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि बदियाकोट के मंदिर में आग लगने की घटना दुखद है। यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। इस आस्था को डिगने नहीं दिया जाएगा। इसी तरह का मंदिर जल्द बनाया जाएगा। धन की कमी आड़े नहीं आएगी। घटना की जांच भी प्रशासन करेगा।

चार करोड़ का नुकसान

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बदियाकोट भरत सिंह दानू ने कहा कि इस अग्निकांड में मंदिर को चार करोड़ का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। सुबह छह बजे के करीब यह आग लगी है। डोला के ग्रामीणों ने इसकी सूचना उन्हें दी। मां पर आस्था रखने वाले लोग धैर्य बनाए रखें। जल्द ही भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़आस्था की अमूल्य धरोहर खाक, बागेश्वर के बदियाकोट में भगवती मंदिर में लगी आग