असम रेजीमेंट के मेजर और 10 जवानों पर मुकदमा; चीन सीमा के पास हुआ बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, गोपेश्वर
Follow us on Google News
share

चीन सीमा के पास देश के पहले गांव माणा में असम रेजीमेंट के मेजर और जवानों की पुलिसकर्मियों से मारपीट हो गई। बवाल काफी बढ़ गया। सूचना पर आस-पास के थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

uttarakhand police
उत्तराखंड पुलिस और असम रेजीमेंट के जवानों के बीच मारपीट हो गई।

चीन सीमा के पास एक बड़ा बवाल हो गया। उत्तराखंड पुलिस ने असम रेजीमेंट के मेजर और 10 से अधिक जवानों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बॉर्डर के पास स्थित देश के पहले गांव माणा में पुलिस वालों और रेजीमेंट के जवानों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उधर, रेजीमेंट के अधिकारी भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं।

विवाद कथित तौर पर मेजर के वाहन रोकने को लेकर शुरू हुआ। मामले में पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह की तहरीर पर मेजर अनमोल प्रीत और 10 साथी जवानों के विरुद्ध बदरीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया- क्या हुआ था

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम लगभग 6 बजे माणा गांव के पास पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही थी। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण जाम जैसी स्थिति थी। इसी दौरान 64 इंजीनियरिंग असम रेजीमेंट के मेजर अनमोल प्रीत अपने वाहन से वहां पहुंचे। वाहनों के कागज चेकिंग में हो रही देरी को लेकर मेजर और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान के बीच तीखी बहस हो गई।

बदरीनाथ थाने में हुआ मुकदमा

आरोप है कि विवाद के बाद मेजर चले गए लेकिन कुछ देर बाद अन्य जवानों के साथ लौटे और होमगार्ड के साथ मारपीट की। विवाद की सूचना मिलने पर बदरीनाथ के सब इंस्पेक्टर और एक जवान मौके पर पहुंचे। आरोप है कि मेजर और उनके साथ आए सेना के जवानों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। इसके बाद सेना के जवान मौके से चले गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चमोली एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि मारपीट में मेजर सहित अन्य जवानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। असम रेजीमेंट का पक्ष जानने के लिए उनके उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज शिकायत और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उधर, असम रेजीमेंट के अधिकारियों से बातचीत के बाद उनका पक्ष भी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़असम रेजीमेंट के मेजर और 10 जवानों पर मुकदमा; चीन सीमा के पास हुआ बवाल