देहरादून में महिला खिलाड़ी से 3 दिन तक रेप, प्राइवेट वीडियो को दोस्तों को भेज किया वायरल

Himanshu Kumar Lall हिन्दुस्तान, देहरादून, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसे पिलाने के बाद आरोपी पीड़िता को अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां पीड़िता के साथ रेप किया।

देहरादून में महिला खिलाड़ी से 3 दिन तक रेप, प्राइवेट वीडियो को दोस्तों को भेज किया वायरल

देहदादून में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने आई महिल खिलाड़ी के साथ हैवानियत की हदें पार दी गईं। खिलाड़ी का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशाला पदार्थ पिलाकर उसका रेप किया गया है। यह हैरान करने वाला मामला सितंबर 2024 का है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लड़के ने तीन दिन तक यह घटना की। आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने ऊधमसिंहनगर जिला निवासी लड़की ने तहरीर दी। बताया कि वह अपने जिले की टीम के साथ सितंबर 2024 में देहरादून में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई थी। इस दौरान वह जैन धर्मशाला में रुके। देहरादून आने के दौरान युवती का परिचय अमन मेहरा हाल निवासी आवास विकास, रुद्रपुर मूल निवासी जिला पिथौरागढ़ से हुई।

आरोप है कि बीस सितंबर 2024 में आरोपी कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने पीड़िता की धर्मशाला पहुंचा। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसे पिलाने के बाद आरोपी पीड़िता को अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां पीड़िता के साथ रेप किया। आरोप लगाया कि फोटो-वीडियो भी बना ली। आरोपी फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन दिन पीड़िता के साथ रेप करता रहा।

प्राइवेट वीडियो को किया वायरल

आरोप है कि पीड़िता के प्राइवेट वीडियो को उसके दोस्तों को भेज दिए। ऐसा करने के लिए मना किया तो आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता देहरादून पहुंचकर शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाली ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है। मामले में पुलिस पीड़िता के साथ आए खिलाड़ियों और जिम्मेदार स्टाफ से भी पूछताछ करेगी।

तलाकशुदा महिला ने शादी का झांसा दे दुष्कर्म के आरोपी पर कराया केस

नौ वर्ष से परिचित युवक के खिलाफ तलाकशुदा महिला ने दुष्कर्म के आरोप केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पूर्व में मौखिक सहमति होने के बावजूद आरोपी की मां ने भी उसकी शादी नहीं होने दी। मामले में बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और मां के खिलाफ धमकी की धाराओं में पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली तलाकशुदा महिला ने तहरीर दी। बताया कि भूपेंद्र निवासी माजरी माफी को पिछले नौ वर्ष से जानती हैं। अपने पति से तलाक होने पर पीड़िता भूपेंद्र से मिली। आरोप है कि नौ वर्ष से भूपेंद्र शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। आरोप है कि दोनों के परिवार वालों के बीच कई बार शादी को लेकर बात हुई। तब आरोपी कोई काम मिलने का हवाला देता रहा।

पीड़िता ने अपनी जान पहचान से आरोपी की ड्राइवरी की नौकरी लगवाई। आरोप है कि नौकरी लगने के बाद भूपेंद्र ने शादी से मना कर दिया है। आरोप है कि भूपेंद्र की मां भी पीड़िता को बदनाम करने के साथ ही धमकियां देती है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया मामले में दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में आरोपी मां बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Himanshu Kumar Lall

लेखक के बारे में

Himanshu Kumar Lall
हिमांशु कुमार लाल पत्रकारिता में दो दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह अंग्रेजी और हिंदी अखबारों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। ‘हिन्दुस्तान’ के डिजिटल पत्रकारिता में जुड़ने से पहले वह अंग्रेजी अखबार ‘ द पायनियर’ में उत्तराखंड स्टेट इंचार्ज रह चुके हैं। दो दशकों के लंबे पत्रकारिता के सफर में उन्होंने अंग्रेजी अखबार ‘ द ट्रिब्यून’ और अमर अजाला सहित दूरदर्शन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता और मॉस कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2005 में डिफेंस कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कर चुके हैं। वह उत्तराखंड से जुड़ी राजनीतिक, धार्मिक, पर्यटन, सामाजिक सहित जन सरोकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। डिफेंस, राजनीतिक, स्वास्थ्य, पर्यटन और क्राइम से जुड़ी खबरें में उनका विशेष रुझान है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।