सगे बाप ने नशे की हालत में बेटी से रेप किया, सौतेली मां ने वहशी को पहुंचाया जेल

Gaurav Kala रामनगर/नैनीताल
share

रामनगर में सगे बाप ने नशे की हालत में अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप किया। बच्ची को जब पेट दर्द हुआ तो उसने आपबीती दादी को बताई। बच्ची की सौतेली मां ने आरोपी को जेल पहुंचाया।

सगे बाप ने नशे की हालत में बेटी से रेप किया, सौतेली मां ने वहशी को पहुंचाया जेल

उत्तराखंड के रामनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने नशे की हालत में बगल में सो रही नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि 27 मार्च को पीड़िता ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी। बताया कि उसकी सौतेली मां घर के बाहर थी। पिता नशे की हालत में बगल में सो रहा था। नाबालिग के विरोध के बाद भी पिता ने जबरन उससे दुष्कर्म किया। किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी थी।

बच्ची ने दादी को सुनाई आपबीती

पेट में तेज दर्ज होने पर पीड़िता ने अपनी दादी को आपबीती सुनाई। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की सौतेली मां है। उसी की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। बताया कि मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

मल्लीताल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

मल्लीताल ओकलॉज कंपाउंड की एक 18 वर्षीय छात्रा की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के इनकार के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ओकलॉज कंपाउंड निवासी दीया गोस्वामी शहर के एक विद्यालय में 12वीं की छात्रा है। बुधवार को वह विद्यालय से घर पहुंची तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, छात्रा के मुंह से खून आने लगा, जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को मोर्चरी भिजवा दिया। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि फिलहाल मामले में परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।