
गुड़िया के हाथ-पैर तोड़े फिर बेटी को शिकार बनाया, वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाता था वहशी बाप
पीड़िता ने बताया कि वह गुड़िया के साथ खेल रही थी और उसके बाप ने डराने के लिए पहले गुड़िया के हाथ-पैर तोड़े और फिर कमरे में ले जाकर गलत काम किया। ड्यूटी में बाहर रहने पर वह वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाता था।
बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित अपने मां-बाप होते हैं, लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक हो जाए तो..! देहरादून में ऐसे ही मामले ने समाज को झकझोर कर दिया है। पांच साल की अबोध बालिका से उसका सगा बाप 12 साल तक दुष्कर्म करता रहा। बच्ची के साथ पहली बार दरिंदगी तब हुई जब वो पांच साल की थी। उस उम्र में वो अपने साथ हो रही दरिंदगी को समझ नहीं पाई। पीड़िता ने कोर्ट में गवाही के दौरान जज को बताया कि वह गुड़िया के साथ खेल रही थी और उसके बाप ने डराने के लिए पहले गुड़िया के हाथ-पैर तोड़े और फिर कमरे में ले जाकर गलत काम किया। फिर यह सिलसिला 17 वर्ष की उम्र तक चलता रहा। पीड़िता का यह भी कहना था कि जब उसका बाप ड्यूटी पर बाहर होता तो वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर करता था।
बुधवार को देहरादून में पोक्सो अदालत ने ने बेटी को हवस का शिकार बनाने के मामले में एयरफोर्स कर्मी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए दोषी पर तल्ख टिप्पणी भी की। कहा कि यह घिनौना कृत्य विकृत कामुकता है। यह समाज के लिए कलंक है और बच्चे के विकास के लिए सबसे हानिकारक है।
गुड़िया तोड़कर बेटी को डराया, फिर बनाया शिकार
पांच साल की उम्र से पिता के जुल्म की शिकार पीड़िता अब बालिग है। उसने कहा कि 17 की उम्र तक पिता की दरिंदगी सहने के बाद उसने हिम्मत करके मां को सच्चाई बताई। तब जाकर मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पीड़िता ने अदालत में बताया कि जब वह बहुत छोटी थी और गुड़िया से खेलती थी। उसके पिता ने उसकी पसंदीदा गुड़िया छीनकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। वह धमकी देता था कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसका भी यही हाल करेगा। इसके बाद उसने उसे डर के साये में रखकर घिनौना काम शुरू किया।
वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाता था
दरिंदगी सिर्फ साथ रहने के दौरान ही नहीं होती थी। पीड़िता के मुताबिक, मथुरा, गुजरात और देहरादून में भी पोस्टिंग के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ। जब वो ड्यूटी के दौरान बाहर होता था तब वीडियो कॉल करके कपड़े उतरवाने का दबाव बनाता था। इस मामले में पीड़िता की मां ने देहरादून के रायपुर थाने में 17 नवंबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




