राष्ट्रध्वज के अपमान में जम्मू के फारूख को 6 महीने कैद, जेसीबी पर चढ़ तिरंगे से पोंछा था हाथ

ज्योतिर्मठ
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में उत्तराखंड की एक अदालत ने जम्मू के फारूख को 6 महीने की कैद की सजा सुनाई है। फारूख का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह जेसीबी पर चढ़कर तिरंगे से हाथ पोंछते देखा गया।

राष्ट्रध्वज के अपमान में जम्मू के फारूख को 6 महीने कैद, जेसीबी पर चढ़ तिरंगे से पोंछा था हाथ

तिरंगे के अपमान में एक आरोपी को उत्तराखंड की अदालत ने दोषी पाया है। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में जिला अदालत ने जम्मू-कश्मीर के फारूख को 6 महीने की कैद सुनाई। फारूख का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उसे जेसीबी पर चढ़कर तिरंगे से हाथ पोंछते देखा गया।

राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में जम्मू कश्मीर के फारूख को अदालत ने दोषी करार दिया है। ज्योतिर्मठ में सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योतिर्मठ अनिल कुमार कोरी की अदालत ने दोषी को छह माह की सख्त कैद के साथ एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

वीडियो वायरल हुआ था

मामले की शुरुआत 26 जनवरी 2025 को हुई, जब लेफ्टिनेंट कर्नल आदित्य ने थाना जोशीमठ में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जुम्मा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रही एक कंपनी में कार्यरत फारूख अहमद भट्ट, निवासी उकडाहल (जिला रामबन, जम्मू-कश्मीर), का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करता दिखाई दे रहा है। शिकायत में इस कृत्य को देश की गरिमा के खिलाफ बताया गया।

राष्ट्र ध्वज के अपमान में दोषी

शिकायत के आधार पर थाना ज्योतिर्मठ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विस्तृत जांच के बाद 19 अप्रैल 2025 को पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने आरोपी को राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत दोषी पाया।

मामले में सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दिलबर सिंह फरस्वाण ने प्रभावी पैरवी की, जिसके चलते अदालत ने आरोपी के खिलाफ यह फैसला सुनाया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।