
शादी का सपना दिखाकर युवती से रेप, खुद को जवान बताकर लाखों की दौलत भी हड़पी
खटीमा में एक फ्रॉड ने लड़की को शादी का सपना दिखाया और रेप किया। खुद को एसएसबी का जवान बताकर घरवालों से लाखों की दौलत भी हड़प ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
एक युवक के खुद को एसएसबी का जवान बताकर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व परिजनों से 2 लाख 77 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खटीमा की एक युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि ग्राम दियूरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में षड़यंत्र के तहत उसके माता-पिता से मिलकर उससे विवाह का रिश्ता लेकर आया। आरोपी और उसकी मां तथा छोटी बहन ने बताया कि आरोपी एसएसबी में है और फेसबुक व अपने मोबाइल में अपनी एसएसबी की ड्रेस व डीआईजी से इनाम लेते कूटरचित आदि फोटो दिखाकर विश्वास में ले लिया।
आरोपी ने विभिन्न मोबाइल नंबर पर दो लाख 77 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने नौकरी से सस्पेंड होने के कारण खाता सीज हो जाने तथा जुर्माना जमा करने की एवज में पैसे न होने की बात कहकर उससे तीन लाख रुपये मांगे तो उसने अपनी माता व बहनों उधार मांग दो लाख रुपये आरोपी को दे दिए।
लोगों पर शक होने पर आरोपी द्वारा बताए गए वर्तमान तैनाती स्थल एसएसबी कैंप मेलाघाट जाकर पता किया तथा फोटो दिखाई तो पता चला कि आरोपी एसएसबी का जवान नहीं है। 2024 को कोतवाली पुलिस में इसकी शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ग्राम दियूरी निवासी आकाश सिंह, विमला देवी व अंजलि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




