एक्स्ट्रा सर्विस का दबाव डाला गया, अंकिता भंडारी केस में VVIP पर पुलिस भी सामने आई
Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी केस में पुलिस अधिकारियों ने एक बार फिर साफ किया कि इसमें वीवीआईपी वाली कोई बात नहीं थी, यह जरूर कहा कि अंकिता पर एक्स्ट्रा सर्विस का दबाव बनाया गया।

Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह के बीच पुलिस ने एक बार फिर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस का दावा है कि इस प्रकरण में किसी भी वीआईपी की संलिप्तता नहीं है। जांच निष्पक्ष, तथ्यपरक और कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप की गई है, जिसे कोर्ट ने भी स्वीकार किया है। पुलिस ने हालांकि यह भी स्वीकार किया है कि अंकिता पर एक्स्ट्रा सर्विस का अनैतिक दबाव बनाया गया। पुलिस ने तथाकथित वीआईपी एंगल पर कहा कि नोएडा से कोई आदमी उस रात रिसॉर्ट आया था।
देहरादून में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात हरिद्वार एवं एसआईटी के सदस्य रहे शेखर सुयाल ने अंकिता के प्रकरण से जुड़ी जांच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों पर भ्रामक सूचनाएं, अधूरे तथ्य और निराधार आरोप फैलाए जा रहे हैं, जिनका वास्तविकता से कोई रिश्ता ही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वनंतरा रिसॉर्ट के जिस कमरे को लेकर भ्रम फैलाया गया कि उसे साक्ष्य मिटाने के लिए तोड़ा गया, उसके सभी वीडियो साक्ष्य और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज कोर्ट में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। पुलिस ने न तो कोई साक्ष्य छिपाया और न नष्ट किया। एसपी ने दो टूक कहा कि किसी भी व्यक्ति को बचाने का प्रयास नहीं किया है। पूरी जांच निष्पक्षता और कानून के दायरे में रहकर की गई है। दो लोगों की कथित वार्ता से जुड़े ऑडियो को गंभीरता से लेकर एसआईटी बनाई है, जो निष्पक्ष जांच कर रही है।
एक्स्ट्रा सर्विस का दबाव डाला गया था अंकिता पर
एसपी शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने अंकिता पर एक्स्ट्रा सर्विस देने का अनैतिक दबाव बनाया था। अंकिता के इनकार करने पर ही आरोपियों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। एसआईटी ने वनंतरा रिसॉर्ट के प्रत्येक कर्मचारी से पूछताछ की, जिसमें पुष्टि हुई कि अंकिता वहां से छोड़कर जाना चाहती थी, लेकिन आरोपियों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
नोएडा का व्यक्ति रिसॉर्ट आया था, कोई लिंक नहीं मिला
एसपी शेखर सुयाल ने बताया कि एसआईटी की गहन विवेचना और पुख्ता सबूतों के आधार पर तीनों अभियुक्तों को सजा सुनाई जा चुकी है और वे वर्तमान में जेल में हैं। तथाकथित वीआईपी एंगल सामने आने के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की। पुलिस की जांच में सामने आया कि नोएडा निवासी व्यक्ति रिसॉर्ट में आया था, जो जमीन की डील के सिलसिले में वहां मौजूद था और केवल भोजन करने के लिए रिसॉर्ट पहुंचा था। उसके बयान भी दर्ज किए गए। वह व्यक्ति महज डेढ़ से दो घंटे वहां रुका और उसका इससे कोई लिंक नहीं पाया गया।
उर्मिला को नोटिस दिया है मगर गिरफ्तारी नहीं
सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहीं उर्मिला सनावर के मामले में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं, बल्कि जांच में सहयोग के लिए नोटिस भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, उर्मिला की ओर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अन्य व्यक्तियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। उर्मिला ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है, लेकिन अब तक उन्होंने अपना स्पष्ट पता नहीं दिया है। पुलिस ने उनसे अपील की है कि वे सामने आकर अपने बयान दर्ज कराएं।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


