
दो शादियों के लिए भाजपा से निकाले गए पूर्व विधायक पर नया बवाल, एक्ट्रेस पत्नी के दावों से हड़कंप
हरिद्वार ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उनकी दूसरी पत्नी का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
उत्तराखंड में दो शादियों से भाजपा से निकाले गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी दूसरी पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाकर राजनीति में भूचाल ला दिया है। उनकी बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।
दोनों बातचीत में एक बड़े नेता से जुड़े आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो का जिक्र कर रहे हैं। उर्मिला ने कैमरे पर आकर राठौर पर गंभीर आरोप भी लगाए। आरोप लगाया कि राठौर के कई महिलाओं से संबंध हैं।
हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर एक बार फिर मुश्किल में हैं। दूसरी शादी को लेकर इसी साल जून महीने में भाजपा उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। वे एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक मिनट 31 सेकंड के इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि पूर्व विधायक एक बड़े नेता से जुड़े कथित आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो का जिक्र कर रहे हैं, जो किसी महिला के पास बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बातचीत किस संदर्भ में हो रही है।
यही नहीं, इस ऑडियो में गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की पुष्टि ‘हिन्दुस्तान’ नहीं करता है, लेकिन इसके सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार और डीजीपी से वायरल ऑडियो की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
गौरतलब है कि भाजपा ने हरिद्वार के ज्वालापुर निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक राठौर को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संदर्भ में जून महीने में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वीडियो में वह सहारनपुर की रहने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में पेश करते नजर आ रहे थे।
राठौर ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना कथित तौर पर दूसरी शादी की थी जिससे पार्टी को असहजता का सामना करना पड़ा, क्योंकि जनवरी में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए समान नागरिक संहिता में बहुविवाह को अपराध माना गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




