उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, हर नौवां सैंपल फेल
उत्तराखंड में बीते तीन साल में खाद्य पदार्थों के कुल 4909 सैंपलों की जांच कराई गई। इनमें से 523 सैंपल फेल रहे। ऐसे में लगभग हर नौवां सैंपल फेल निकला। इन सभी मामलों में अदालत में वाद दायर कर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में ये जानकारी दी।

उत्तराखंड में बीते तीन साल में खाद्य पदार्थों के कुल 4909 सैंपलों की जांच कराई गई। इनमें से 523 सैंपल फेल रहे। ऐसे में लगभग हर नौवां सैंपल अधोमानक निकला। इन सभी मामलों में अदालत में वाद दायर कर विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सदन में ये जानकारी दी।
भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने प्रश्नकाल में राज्य में खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और मिलावट को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने पूछा-विभाग में पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने के बावजूद मिलावट के खिलाफ कार्रवाई कैसे हो रही है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
देहरादून में फूड टेस्टिंग लैब तैयार
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में कुल 1627 सैंपल की जांच कराई गई। इनमें से 170 सैंपल मिसब्रांड या असुरक्षित मिले। 2024- 25 में 1684 सैंपल लिए जिसमें से 159 अधोमानक पाए गए। मौजूदा वर्ष में अभी तक 1598 नमूनों की जांच कराई जा चुकी है जिसमें से 194 अधोमानक पाए गए। उन्होंने बताया, इन सभी 523 मामलों में वाद दायर कर आवश्यक कार्रवाई हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों की जांच के लिए देहरादून में भी फूड टेस्टिंग लैब तैयार हो चुकी है जो इसी माह शुरू हो जाएगी।
हाट-बाजारों में भी नियमित कराई जाएगी सैंपलिंग
भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में कहा कि सरकार, त्योहारी सीजन में तो खाद्य पदार्थों की जांच कराती है लेकिन हाट बाजार और अन्य स्थानों पर सैंपलिंग नहीं होती। उन्होंने कहा कि इन छोड़ दिए गए स्थानों पर भी बड़ी संख्या में लोग खाना खाते हैं। ऐसे में इनकी भी नियमित जांच की जरूरत है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने ऐलान किया कि अब राज्य में हर हाट बाजार और मेलों आदि में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच कराई जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर में अभियान चलाया जाएगा।
फूड सैंपलिंग का जिम्मा निकायों को देने की मांग
उन्होंने बताया कि विभाग में इंस्पेक्टरों के 28 खाली पदों को भरने के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। इस बीच कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए प्रतिनियुक्ति की भी व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान विधायक विनोद चमोली और मुन्ना सिंह चौहान ने फूड सैंपलिंग आदि का जिम्मा निकायों को देने की मांग उठाई। इस पर मंत्री ने कहा कि इस संदर्भ में परीक्षण कराया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraसुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


