सुनवाई में आप आए नहीं, अब उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली; क्या है मामला

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में बिजली 3 रुपए प्रति यूनिट तक महंगी हो सकती है। दरअसल, बुधवार को जनता के लिए आयोग ने सुनवाई रखी थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में फैसला बिजली विभाग के पक्ष में जा सकता है।

Electricity Tariff Hike in Uttarakhand
उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं पर 5900 करोड़ का भार डालने का ऊर्जा निगम का प्रस्ताव स्वीकार हुआ तो उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली की गाज गिरना तय है। एक आकलन के अनुसार, इन 5900 करोड़ की रिकवरी के लिए बिजली का मूल्य कुछ समय तक प्रति यूनिट तीन रुपये तक बढ़ सकता है।

दरअसल, बुधवार को विद्युत नियामक आयोग में इस मुद्दे पर सुनवाई हुई थी। जनता की ओर से विरोध जताने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधि राजीव अग्रवाल अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने दो टूक कहा कि 25 साल बाद जनता क्यों इस अतिरिक्त भार को सहन करे। जिस संपत्ति ट्रांसफर की बात की जा रही है, उसके धरातल पर जांच का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले में उपभोक्ता का हित देखा जाए।

लोगों के न पहुंचने पर आयोग अध्यक्ष भी हैरान

सुनवाई में जनता की ओर से लोगों के न आने से आयेाग अध्यक्ष एमएल प्रसाद भी हैरान थे। उन्होंने बताया कि सुनवाई में आपत्ति दर्ज कराने को पूरा समय दिया गया था। सूचना प्रकाशित कराने से लेकर वेबसाइट पर भी सूचना दी गई थी।

यह है मामला

यूपी से अलग होने के समय 550 करोड़ की संपत्ति बिजली योजनाओं के रूप में उत्तराखंड को मिली। यह 550 करोड़ एसेट के रूप में ऊर्जा निगम को बिजली दरों में मिलने थे, जो आज तक नहीं मिले। इस बीच साल-दर-साल इस 550 करोड़ की संपत्ति के रखरखाव पर होने वाले खर्च जुड़ते हुए यह रकम अब 5900 करोड़ तक पहुंच गई है। वित्त विभाग इस रकम को ऊर्जा निगम से मिलने वाले पैसे के साथ बुक एडजस्टमेंट करने को तैयार नहीं है। ऐसे में ऊर्जा निगम ने इसे जनता से वसूलने की मांग की है।

अब आगे क्या

जनसुनवाई के बाद अब विद्युत नियामक आयोग आपत्ति और सुझाव का परीक्षण करेगा। इसके बाद ही ऊर्जा निगम के प्रस्ताव पर कोई फैसला लिया जाएगा।

बिजली के मौजूदा रेट

उपभोक्ता रेट (रुपये प्रति यूनिट)

बीपीएल 1.85

घरेलू 3.65 से 7.80

कमर्शियल 5.75 से 6.00

उद्योग 5.75 से 8.91

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़सुनवाई में आप आए नहीं, अब उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली; क्या है मामला