1 अप्रैल से महंगा होगा बिजली और पानी, उत्तराखंड में 15 फीसदी तक बढ़कर आएगा बिल
उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी के बिल में बढ़ोत्तरी होने वाली है। बिजली दरों में डबल असर पड़ेगा। वर्ष 2025 में बिजली के दामों में 5.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ था।

उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी की दरें बढ़ने जा रही हैं। पानी की घरेलू दरों में नौ प्रतिशत और व्यवसायिक दरों में 15 प्रतिशत का इजाफा होगा। बिजली की दरें 31 मार्च को विद्युत नियामक आयोग जारी करेगा।
हर साल एक अप्रैल को पानी की दरों में बढ़ोतरी होती है। ये बढ़ोतरी 2013 के बेस रेट के आधार पर होती है। जल संस्थान शहरी क्षेत्रों में पानी के बिलों का निर्धारण भवन कर मूल्य के आधार पर तय करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल हर महीने 117 रुपये महीना आ रहा है। अब ये बढ़ कर 121 रुपये महीना हो जाएगा। शहरों में यही पानी का बिल 360 रुपये महीने से बढ़ कर 373 रुपये महीना हो जाएगा।
चुनावी वर्ष में बिजली दरें बढ़ने की संभावना कम
चुनावी वर्ष होने के कारण इस वर्ष बिजली की दरें बढ़ने की संभावना कम नजर आ रही है। खासतौर पर सालाना बिजली दरों में घरेलू श्रेणी में राहत दी जा सकती है। क्योंकि हर महीने पहले ही फ्यूल पावर परचेज कास्ट एडजस्टमेंट की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं पर दोहरा भार डालने की संभावना कम नजर नहीं आ रही है।
पिछले साल 5.62 % बढ़े थे बिजली के दाम
उत्तराखंड में वर्ष 2025 में बिजली के दामों में 5.62 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। हालांकि यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। घरेलू श्रेणी में दरों में 33 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी हुई थी। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 42 पैसे और लघु उद्योगों के लिए 36 पैसे प्रति यूनिट दरें बढ़ी थी। इस साल 31 मार्च बिजली की नई दरें जारी की जाएंगी।
झटका: बिजली दरों में पड़ेगा डबल असर
बिजली की दरों के मामले में उपभोक्ताओं पर अप्रैल महीने में डबल असर पड़ेगा। 31 मार्च को जहां सालाना बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान होगा। वहीं अप्रैल पहले सप्ताह में फ्यूल पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट की दरें जारी की जाएंगी। जो पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ती जा रही है।
क्या बोले अधिकारी
विद्युत नियामक अध्यक्ष एमएल प्रसाद का कहना है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर ऊर्जा के तीनों निगमों से आए प्रस्ताव का अध्ययन किया जा चुका है। पड़ताल के बाद अब जल्द नई बिजली दरें जारी कर दी जाएंगी। जो अप्रैल से लागू होंगी। जल संस्थान सीजीएम डीके सिंह ने कहा कि सालाना एक अप्रैल से पानी के बिलों में बढ़ोतरी होती है। घरेलू श्रेणी में नौ प्रतिशत की वृद्धि होती है। व्यावसायिक श्रेणी में यही बढ़ोतरी 15 प्रतिशत है। एक अप्रैल से इस बढ़ोतरी को लागू कर दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


