मुझे और भाजपा को बदनाम करने की साजिश, अंकिता केस में नाम उछलने पर दुष्यंत गौतम ने कराया केस

Jan 06, 2026 08:11 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर केस कराया है। आरोप लगाया कि अंकिता केस में जानबूझकर उनकी और भाजपा को बदनाम करने की साजिश रची गई।

मुझे और भाजपा को बदनाम करने की साजिश, अंकिता केस में नाम उछलने पर दुष्यंत गौतम ने कराया केस

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने देहरादून में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर, एक्ट्रेस उर्मिला सनावर और विपक्षी दलों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र तथा आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन लोगों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में उन्हें झूठा फंसाने, उनकी और भाजपा की छवि धूमिल करने की साजिश रची।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्यंत गौतम ने तहरीर में कहा है कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने योजनाबद्ध तरीके से उनके खिलाफ मोर्चा खोला। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक, मनगढ़ंत और आपत्तिजनक ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें उनका नाम अंकिता हत्याकांड से जोड़ा जा रहा है।

मुझे और भाजपा को बदनाम करने की साजिश

दुष्यंत गौतम ने अपनी तहरीर में कहा कि यह न केवल उनकी, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने की एक सुनियोजित साजिश है। मामले की जांच डालनवाला थाने के इंस्पेक्टर संतोष सिंह कुंवर कर रहे हैं। पुलिस अब उन सोशल मीडिया लिंक्स और वीडियो क्लिप्स की पड़ताल कर रही है, जिन्हें तहरीर के साथ संलग्न किया गया है। बता दें कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ इससे पहले नेहरू कॉलोनी थाने में भी केस दर्ज है।

विपक्षी दलों पर भी आरोप

गौतम ने तहरीर में आरोप लगाया कि षड्यंत्र में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और उक्रांद से जुड़े लोग भी शामिल हैं। ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य समाज में भ्रम फैलाना, शांति को भंग करना, दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न करना है।

अपनी गतिविधियों का ब्योरा भी पुलिस को दिया

दुष्यंत गौतम ने पुलिस से सितंबर 2022 के दौरान अपनी गतिविधियों का ब्याेरा भी साझा किया है। इसमें दावा किया गया है कि 10 सितंबर से 24 सितंबर 2022 के दौरान गौतम देहरादून आए ही नहीं थे। वे उस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों मे आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 21 और 22 सितंबर को वे हरिद्वार में जरूर कुछ कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार गौतम ने अपने दावों की पुष्टि के लिए इस अवधि के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिती वाले फोटो भी दिए हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;