यमुनोत्री तक बनेगा डबल लेन हाईवे, इन इलाकों में ली जाएगी जमीन; चारधाम यात्रा में आसानी होगी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

चारधाम यात्रा का एक धाम यमुनोत्री को डबल लेन हाईवे से जोड़ा जाएगा। इससे चारधाम यात्रा की राह आसान हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। डबल लेन हाईवे बनने से लखवाड़-व्यासी पनबिजली परियोजना के निर्माण में भी तेजी आएगी।

यमुनोत्री तक बनेगा डबल लेन हाईवे, इन इलाकों में ली जाएगी जमीन; चारधाम यात्रा में आसानी होगी

आने वाले समय में चारधाम की यात्रा आसान होने वाली है। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाला हरबर्टपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग डबल लेन बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने कालसी से आगे 29 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण को अंतिम मंजूरी दे दी है।

चारधाम यात्रा को मिलेगा लाभ

कालसी के पास से इस हाईवे के 11वें किलोमीटर से 40 किलोमीटर तक के हिस्से को पहले चरण में डबल लेन किया जाना है। इसके लिए 6.473 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी। केंद्र की अधिसूचना के बाद यह भूमि पूरी तरह से सरकार के अधीन हो गई है। इस हिस्से में निजी कृषि भूमि के साथ ही वन पंचायत, जंगल, नाले, बंजर भूमि के साथ-साथ पंचायती भूमि का भी अधिग्रहण किया गया है। यमुनोत्री तक हाईवे के चौड़ीकरण का सीधा लाभ चारधाम यात्रा को मिलेगा।

यमुनोत्री का सफर सुगम होगा

हरबर्टपुर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग डबल लेन बनने से यमुनोत्री का सफर सुगम होगा और महत्वाकांक्षी लखवाड़-व्यासी जल विद्युत परियोजना के निर्माण में भी तेजी आएगी। भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री पहुंचाने में यहां हाईवे संकरा होने की वजह से दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन अब यह भी आसान हो जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य में आसानी होगी।

रिकवरी जोन के साथ हाईवे

इस डबल लेन हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ पेव्ड शोल्डर यानी रिकवरी जोन भी बनेगा। यहां डबल लेन सड़क के दोनों तरफ पक्की पट्टी का भी निर्माण किया जाएगा। इस हिस्से को हाईवे पर आपातकालीन स्टॉप के रूप में भी जाना जाता है।

यहां होगा भूमि का अधिग्रहण

विकासनगर और कालसी विकास खंड के लखवाड़, डिंडाल, बिहार, धनपौ, लोहारी, चुन्हौ, डूमेट (बाड़वाला), एनफील्ड टी एस्टेट जंगल, कटापत्थर और बिनहार जैसे इलाकों की भूमि का अधिग्रहण हाईवे चौड़ीकरण के लिए किया गया है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।