कपल ने की आत्महत्या या मर्डर! देहरादून में पति-पत्नी की कमरे में मिली लाश
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह ज्योति शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी अजबपुरकला देहरादून ने सूचना दी कि उनके किरायेदार रूपेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी पुनावली उदयपुर राजस्थान और उसकी पत्नी रेशमा की तबियत खराब हो गई है।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह ज्योति शर्मा पत्नी नीरज शर्मा निवासी अजबपुरकला देहरादून ने सूचना दी कि उनके किरायेदार रूपेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी पुनावली उदयपुर राजस्थान और उसकी पत्नी रेशमा की तबियत खराब हो गई है।
दोनों उनके दीपनगर रेलवे पटरी के पास स्थित मकान में किराये पर रहते थे। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के चिकित्साकर्मियों ने रेशमा को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, रूपेश को दून हॉस्पिटल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई हैद्ध।
अक्सर होता था विवाद: आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दंपति 15 दिनों से मकान में किराये पर रह रहे थे। दोनों एक होटल में साफ-सफाई का काम करते थे। उन्होंने बताया, अक्सर दोनों में कहासुनी होती थी। प्रथमदृष्टया पति-पत्नी ने खुद विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Himanshu Kumar Lallलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


