Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़dial 112 helpline number 10 thousand fine on falst complaint
112 पर झूठी कॉल करके पुलिस मत बुलाना! उत्तराखंड में तुरंत भरना पड़ा 10 हजार जुर्माना

112 पर झूठी कॉल करके पुलिस मत बुलाना! उत्तराखंड में तुरंत भरना पड़ा 10 हजार जुर्माना

संक्षेप:

उत्तराखंड में पुलिस को झूठी शिकायत देकर बुलाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शख्स ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई थी। उसने यह कहते हुए पुलिस बुलाई थी कि पत्नी ने उसकी मां को जहर दे दी है।

Dec 16, 2025 12:59 pm ISTSudhir Jha हरिद्वार, वार्ता
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में पुलिस को झूठी शिकायत देकर बुलाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। हरिद्वार के कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक शख्स ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई थी। उसने यह कहते हुए पुलिस बुलाई थी कि पत्नी ने उसकी मां को जहर दे दी है। झूठी सूचना देने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उससे 10,000 रुपये जुर्माना वसूल लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के अनुसार हेल्पलाइन 112 के जरिए कॉल आई, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसकी मां को जहर दे दिया है और उनकी हालत गंभीर है, साथ ही उन्हें मंगलौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीनियर सिटीजन से जुड़ा और गंभीर अपराध की श्रेणी में होने के कारण मंगलौर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पुलिस को मौके पर पता चला कि कॉलर की मां पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है और घर पर ही मौजूद हैं। बुजुर्ग महिला ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार का जहर नहीं दिया गया है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कॉलर का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है और इसी कारण क्षुब्ध होकर उसने 112 पर झूठी सूचना दी।

इस प्रकरण में अनिल निवासी नारसन कलां, थाना मंगलौर के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उस का 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त हिदायत दी गई।

हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 112 एक आपातकालीन सेवा है, इसका दुरुपयोग न करें। झूठी सूचनाओं के कारण वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलने में बाधा आती है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।