Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Dense Fog Temperatures in minus Uttarakhand Weather 11 Jan Severe Cold Grips State Relief Still Uncertain
घुप कोहरा और मानइस में पारा, उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर; कब मिलेगी राहत

घुप कोहरा और मानइस में पारा, उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर; कब मिलेगी राहत

संक्षेप:

उत्तराखंड में कोरी ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैदानों में घुप कोहरा छाया हुआ है और पहाड़ों में पाला। मुक्तेश्वर में पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं।

Jan 11, 2026 09:01 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों मिला-जुला बना हुआ है। पूरे प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे। मैदानों में जहां घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, वहीं पहाड़ों में पाले और माइनस तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में घने कोहरे और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर मुक्तेश्वर में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे (माइनस) पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, रविवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है।

ये भी पढ़ें:अंकिता हत्याकांड में आज उत्तराखंड बंद, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
ये भी पढ़ें:बर्फबारी न होने से पर्यटन को 25 करोड़ का घाटा, मसूरी-नैनीताल में कारोबार ठप

घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में पाले के कारण सुबह और शाम की ठंड और ज्यादा चुभने लगी है। पिछले कई दिनों से मैदानी क्षेत्रों में लगातार कोहरा छाए रहने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गलन भी बढ़ती जा रही है।

पंतनगर में सर्द रातें, मुक्तेश्वर में माइनस में पारा

शनिवार को मुक्तेश्वर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर –0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। उधर, मैदानी इलाके पंतनगर में भी रातें बेहद सर्द हो गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

हालांकि राजधानी देहरादून में दिन के समय धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन रात का पारा गिरकर 6.2 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश न होने के कारण प्रदेश में सूखी ठंड का असर बढ़ रहा है, जिससे लोग सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।