बेटी की शादी पर 25 हजार उधार नहीं दिए, जवान ने महिला को मौत के घाट उतारा
अल्मोड़ा में पीआरडी जवान ने गांव की एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी की बेटी की शादी से पहले 25 हजार उधार देने का वादा किया था, लेकिन शादी से पहले वह मुकर गई।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पीरआडी जवान को अपनी बेटी की शादी पर 25 हजार उधार नहीं मिले तो उसने गांव की ही एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। 14 नवंबर को हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोपी की बेटी की शादी में देने का वादा किया था। वादा पूरा न होने पर वह बौखलाया हुआ था। मामूली विवाद में की गई इस हत्या ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
घटना अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र के गांव सांगड़ की है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि गांव निवासी 55 वर्षीय गंगा देवी की 14 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन मृतका के परिजनों को मिली, जिसके बाद 16 नवंबर को परिजनों की तहरीर पर लमगड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी तक पहुंच गई।
जांच में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव सांगड़ साहू निवासी पीआरडी जवान गोपाल सिंह की बेटी की शादी 30 नवंबर को तय थी। गंगा देवी ने शादी में आर्थिक मदद के तौर पर 25 हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन किसी कारणवश वह यह रकम नहीं दे सकी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रची।
हत्याकांड के बाद से फरार था आरोपी
एसएसपी ने बताया कि 14 नवंबर को आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर गंगा देवी का उसके ही गलोबंद से गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी गलोबंद अपने साथ ले गया और फरार हो गया। पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हल्द्वानी में एक ज्वेलर्स की दुकान से मृतका का गलोबंद बरामद किया, जिसे आरोपी ने बेच दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 1 लाख 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए। बरामदगी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




