दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उत्तराखंड में भी बढ़ेगी मुश्किल; 3 दिन सप्लाई ठप
Delhi Transporters Strike Imapct: दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उत्तराखंड में भी मुश्किल बढ़ने वाली है। तीन दिन सप्लाई पूरी तरह से ठप रहेगी। फल-सब्जी की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Delhi Transporters Strike: उत्तराखंड से दिल्ली-एनसीआर के बीच चलने वाले करीब पांच हजार ट्रकों के पहिए गुरुवार से तीन दिनों के लिए थम जाएंगे। दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों की इस तीन दिवसीय हड़ताल को उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टरों ने भी अपना समर्थन दिया है। 1 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।
हड़ताल के कारण उत्तराखंड की फैक्ट्रियों से दिल्ली जाने वाले और वहां से राज्य में आने वाले माल की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी। इससे तीन दिन में ट्रांसपोर्ट कारोबार को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है, जबकि उद्योगों पर भी इसका असर पड़ेगा।
हड़ताल की वजह क्या है
अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले दिल्ली-एनसीआर की ट्रक यूनियनों ने माल वाहनों पर बढ़ाए गए पर्यावरण क्षतिपूर्ति अधिभार और बीएस-4 या उससे पुराने वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में इस हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में ट्रकों की एंट्री बंद रखने की चेतावनी दी गई है।
रोजाना 5 हजार ट्रक दिल्ली से उत्तराखंड आते हैं
उत्तराखंड के देहरादून (सेलाकुई, ट्रांसपोर्टनगर), हरिद्वार (सिडकुल), ऋषिकेश और सितारगंज जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से रोजाना करीब 5,000 ट्रक दिल्ली आते-जाते हैं, जो इस अवधि में बंद रहेंगे। एआईएमटीसी के प्रदेश महामंत्री आदेश सैनी और उपाध्यक्ष एपी उनियाल का कहना है कि डीजल और टोल टैक्स के बढ़ते बोझ के बीच दिल्ली में पुराने ट्रकों की एंट्री बंद करने की तैयारी की जा रही है, जिसका वे पुरजोर विरोध करते हैं।
हड़ताल का समर्थन
ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने बताया कि उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टर इस हड़ताल का पूरा समर्थन करेंगे। हड़ताल के दौरान कोई भी ट्रक दिल्ली नहीं जाएगा।
राज्य की फैक्ट्रियों में दिल्ली से आता है कच्चा माल
फूड इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के स्टेट कॉर्डिनेटर अनिल मारवाह ने बताया कि फैक्ट्रियों का ज्यादातर कच्चा माल दिल्ली से आता है और यहां से भी रोजाना भारी मात्रा में तैयार माल दिल्ली जाता है। प्लास्टिक दाना और दवाइयों का रॉ मटीरियल (कच्चा माल) बड़ी मात्रा में दिल्ली से ही आता है। यदि हड़ताल हुई तो इसका सीधा असर सप्लाई चेन पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा और उद्यमियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
फल-सब्जी की आपूर्ति पर पड़ सकता है असर
दिल्ली-एनसीआर की मंडियों से उत्तराखंड में फल और सब्जियों की आपूर्ति होती है, साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से भी सब्जियां दिल्ली भेजी जाती हैं। तीन दिन की हड़ताल के कारण यह सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका है, जिससे स्थानीय बाजारों में फल-सब्जियों की किल्लत हो सकती है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


