Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Delhi Red Fort Blast uttarakhand Link Dehradun Doctor in Contact with Terror Suspect Umar Nabi
दिल्ली धमाके का उत्तराखंड कनेक्शन! आतंकी उमर नबी के संपर्क में था देहरादून का डॉक्टर और एक महिला

दिल्ली धमाके का उत्तराखंड कनेक्शन! आतंकी उमर नबी के संपर्क में था देहरादून का डॉक्टर और एक महिला

संक्षेप:

Delhi Blast Uttarakhand Link: दिल्ली लालकिला धमाके में उत्तराखंड कनेक्शन भी सामने आया है। आतंकी उमर नबी देहरादून के एक डॉक्टर और पिथौरागढ़ की एक महिला के संपर्क में था। डॉक्टर अब फरीदाबाद में रहता है।

Nov 20, 2025 07:19 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

Delhi Blast Uttarakhand Link: दिल्ली लालकिला धमाके में उत्तराखंड का कनेक्शन भी सामने आया है। देहरादून का एक चिकित्सक और पिथौरागढ़ की एक महिला धमाके के मुख्य आरोपी डॉ. उमर नबी के संपर्क में थे। हालांकि, एसटीएफ और इंटेलिजेंस ने जब इन दोनों से संपर्क किया तो पता चला कि काफी समय पहले वे उमर के संपर्क में थे। देहरादून निवासी डॉक्टर अब फरीदाबाद शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि महिला नोएडा में है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. उमर की कॉल डिटेल खंगाली गई तो उसमें उत्तराखंड कनेक्शन मिला। इसमें देहरादून के एक डॉक्टर और पिथौरागढ़ की एक महिला का नाम सामने आया। दोनों ने डॉ.उमर से संपर्क किया था। यह जानकारी यूपी एटीएस ने उत्तराखंड पुलिस से साझा की। इस पर उत्तराखंड इंटेलिजेंस, एसटीएफ ने उनकी तलाश शुरू की।

ये भी पढ़ें:सुसाइड बॉम्बिंग को ‘शहादत’ बताने वाले आतंकी उमर को असदुद्दीन ओवैसी का जवाब
ये भी पढ़ें:उमर नबी के घर को सुरक्षा बलों ने उड़ाया, दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा ऐक्शन
ये भी पढ़ें:दिल्ली को दहलाने से पहले मस्जिद गया था आतंकी डॉक्टर उमर नबी, सीसीटीवी में दिखा

इंटेलिजेंस डॉक्टर के देहरादून स्थित घर पहुंची तो पता चला कि वह स्थायी रूप से फरीदाबाद शिफ्ट हो चुके हैं। इसके बाद एक टीम फरीदाबाद भेजी गई तो पता चला दो साल पहले यहां आने के बाद उनका डॉ. उमर से संपर्क नहीं हुआ।

नौकरी के लिए फोन

जांच में पता चला कि पिथौरागढ़ की महिला एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करती थी। किसी कंपनी को डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की जरूरत थी। ऐसे में महिला ने डॉ.उमर को मेल भेजकर इस नौकरी की सूचना दी थी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद महिला ने डॉ. उमर को फोन किया था। महिला मौजूदा समय मे नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है।

अलर्ट पर पुलिस

अपर पुलिस महानिदेशक डॉ वी मुरुगेशन ने बताया कि घटना के बाद से उत्तराखंड पुलिस हाई अलर्ट पर है। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक कोई सीधा लिंक नहीं मिला है। कोई इनपुट आता है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।