आज से 2.5 घंटे में दिल्ली टू देहरादून; किन-किन इलाकों से कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे की खासियत
Delhi-Dehradun Expressway: आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां दौड़नी शुरू हो जाएंगी। 6 घंटे का सफर महज ढाई घंटे में पूरा होगा। एक्सप्रेसवे की कई खासियत हैं। यह दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड के कई इलाकों से कनेक्ट हो रहा है।

Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वे देहरादून पहुंचेंगे और देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एक्सप्रेस-वे विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। इसके जरिए दून से दिल्ली का सफर ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के कई इलाकों से कनेक्ट हो रहा है। एक्सप्रेसवे की कई भी खासियत हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से मोदी चॉपर से सीधे गणेशपुर-सहारनपुर पहुंचेंगे। वहां उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे। योगी सोमवार को ही सहारनपुर पहुंच गए। गणेशपुर में एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के पश्चात प्रधानमंत्री दून के मां डाटकाली मंदिर में पूजा करेंगे। यहां से वे रोड शो करते हुए गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
एक्सप्रेस-वे में खासियत
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। करीब 213 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके निर्माण पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये की लागत आई है। छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे को हाई-स्पीड और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें दो रेलवे ओवरब्रिज, 10 बड़े पुल और सात इंटरचेंज बनाए गए हैं, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस परियोजना की सबसे खास बात इसका 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा बताया जा रहा है और वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा, इसमें दो एलिफेंट अंडरपास और छह अन्य एनिमल पास बनाए गए हैं, जिससे जंगल क्षेत्र में जानवरों और वाहनों के बीच टकराव की संभावना कम होगी। वहीं, देहरादून स्थित मां डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी किया गया है, जो इस एक्सप्रेस-वे की इंजीनियरिंग का एक और महत्वपूर्ण पहलू है।
दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड के इन इलाकों से कनेक्टिविटी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे की रूट कनेक्टिविटी इसे बेहद अहम बनाती है। राजधानी दिल्ली में इसका शुरुआती बिंदु अक्षरधाम है, जहां से यह गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास और सोनिया विहार जैसे इलाकों को जोड़ते हुए आगे बढ़ता है। इसके जरिए पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ा गया है, जिससे आवागमन पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और तेज हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद यह एक्सप्रेस-वे लोनी बॉर्डर, बागपत, बड़ौत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे प्रमुख शहरों और कस्बों से होकर गुजरता है। उत्तराखंड में यह एक्सप्रेस-वे रुड़की होते हुए देहरादून पहुंचता है, जहां अशारोड़ी और राजाजी नेशनल पार्क के आसपास का क्षेत्र इसके अंतिम हिस्से में आता है।
प्रमुख इंटरचेंज और कनेक्टिंग हाईवे
इसके अलावा, एक्सप्रेस-वे पर कई प्रमुख इंटरचेंज और कनेक्टिंग हाईवे भी विकसित किए गए हैं। खेखड़ा में बागपत ईस्टर्न बायपास के पास इंटरचेंज बनाया गया है, जबकि लोहड्डा में बड़ौत ईस्टर्न बायपास से कनेक्टिविटी दी गई है। करौंदा महाजन के पास यह करनाल-मेरठ (NH 709A) हाईवे से जुड़ता है, वहीं हल्गोया में सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेसवे से इसकी कनेक्टिविटी है। देहरादून के पास यह चारधाम हाईवे से भी जुड़ता है, जिससे उत्तराखंड के धार्मिक मार्गों तक पहुंच और अधिक सुगम हो जाती है।
पीएम मोदी ने वीडियो में दिखाई झलक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ट्रेवलिंग फ्रॉम दिल्ली टू देहरादून इज ऑल सेट टू बी ट्रांसफोर्म्ड..हेव ए लुक”, यानी दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब पूरी तरह बदलने वाली है, एक नजर डालिए।
प्रधानमंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में करीब 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे की प्रमुख जानकारी और विशेषताएं दिखाई गई हैं। वीडियो में एक्सप्रेसवे की आधुनिक संरचना और इससे होने वाले बदलावों को दर्शाया गया है। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि एक्सप्रेसवे के नीचे से वन्यजीव गुजर रहे हैं। इसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर, हाथी, हिरण और अन्य जंतुओं को सुरक्षित निकलते हुए दिखाया गया है, जिससे सफर को रोमांचक और पर्यावरण के अनुकूल बताया गया है। प्रधानमंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आशारोड़ी - मोहकमपुर प्रोजेक्ट पर भी अंतिम मुहर जल्द
दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस वे के शुभारंभ के बाद अब आशारोड़ी से मोहकमपुर के बीच प्रस्तावित ऐलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर भी मंथन तेज हो गया है। माना जा रहा है कि इस परियोजना पर भी अब जल्द ही अंतिम मुहर लगेगी। दरअसल, दिल्ली - देहरादून एक्सप्रेस वे से दिल्ली, एनसीआर से बड़ी संख्या में पर्यटक व अन्य ट्रैफिक देहरादून के लिए बढ़ जाएंगे। एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरते हुए ट्रैफिक ढ़ाई से तीन घंटे में आशारोड़ी पहुंचेंगे। लेकिन उसके बाद एक्सप्रेस वे की तुलना में हाईवे के संकरा होने की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो जाएगी। इससे निपटने के लिए सरकार ने पहले ही आशारोड़ी से मोहकमपुर तक तकरीबन 12 किमी लंबी ऐलिवेटेड रोड प्रस्तावित की है। जिसके सर्वे, डीपीआर और एलाइनमेंट का काम अंतिम चरण में है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस वे खुलने के बाद अब इस परियोजना के एलाइनमेंट को लेकर दिल्ली में हाई पॉवर बैठक होने वाली है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


