अच्छी खबरः दिल्ली से देहरादून की दूरी हो गई कम, ढाई घंटे में पूरा सफर; इस रूट पर ट्रैफिक खोला
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा हो गया है। डाटकाली से गणेशपुर के लिए 6 लेन का ट्रैफिक भी खोल दिया गया है।

Delhi-Dehradun Expressway: दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे न केवल सफर आसान करेगा, बल्कि वन क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी नहीं टूटेगा। इसका काम अब अंतिम चरण में है। डाटकाली से गणेशपुर तक 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन की छह लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। अब कभी भी इसके उद्घाटन की तारीख की घोषणा हो सकती है।
करीब 13 हजार करोड़ रुपए की लागत की यह परियोजना चार चरणों में तैयार की जा रही है। इसके तहत पहले चरण में अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, दूसरे चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल से सहारनपुर बाईपास, तीसरे चरण में सहारनपुर बाईपास से गणेशपुर और अंतिम तरण में गणेशपुर से आशारोड़ी तक इसका निर्माण शामिल है।
बरसाती नदी के ऊपर बने 12 किमी लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर अब छह लेन में ट्रैफिक चल रहा है। जबकि बरसात में पहले तीन लेन खोली गई थी। इस परियोजना का काम अंतिम चरण में है और पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
दिल्ली-दून का सफर ढाई घंटे में पूरा
इस एक्सप्रेस-वे पर छोटे वाहन 100 किमी प्रतिघंटा और भारी वाहन 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ पाएंगे। मौजूदा 250 किमी की दूरी घटना 210 किमी रह जाएगी। इससे देहरादून टू दिल्ली का सफर जहां 5 से 6 घंटे में पूरा होता था, इस एक्सप्रेस-वे से ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज मौर्य ने बताया कि आशारोड़ी से गणेशपुर तक का काम पूरा हो गया है। केवल कुछ छोटे काम बाकी हैं। डाटकाली मंदिर के कनेक्शन का काम भी 90 फीसदी पूरा है। अगले एक महीने यह परियोजना तैयार हो जाएगी। उद्घाटन की तारीफ अभी तय नहीं है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




