
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कब तक फर्रांटा भरेंगी गाड़ियां? नितिन गडकरी ने सब बता दिया
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर काम कब तक पूरा होगा? उत्तराखंड के सांसद के संसद में पूछे सवाल का नितिन गडकरी ने जवाब दिया है।
Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गुड न्यूज आई है। जल्द ही 210 किलोमीटर इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्रांटा भरती दिखेंगी। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और देहरादून की दूरी महज ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उत्तराखंड सांसद के सवाल का जवाब देते हुए राज्यसभा में बताया कि दिल्ली दून एक्सप्रेस वे का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना को पूरा करने की संशोधित तिथि जनवरी 2026 है।
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बुधवार को दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे के संदर्भ में सवाल पूछा था। इसके जबाव में गडकरी ने बताया कि दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे का 210 किलोमीटर लंबा 6 लेन गलियारे का काम अंतिम चरण में है।
अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन खंड में 70 मीटर सर्विस रोड का निर्माण मुकदमे के कारण बाधित है। इस कारण थोड़ा समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक्सप्रेस वे के निर्माण की संशोधित निर्धारित तिथि जनवरी 2026 है।
पीड़ितों को मिली 150 करोड़ से ज्यादा की मदद
सांसद भट्ट ने जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत भी सवाल पूछा। इसके जबाव में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड में जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 26 नवंबर तक 6606 दावों के बदले 132.12 करोड़ प्रदान किए गए। जबकि सुरक्षा बीमा योजना के 1131 दावों में 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




