
उत्तराखंड से गिरफ्तार साइबर ठगों का दुबई कनेक्शन, चार दिन पहले दिल्ली में हुआ था कांड
चार दिन पहले दिल्ली में हुई साइबर ठगी केस में पुलिस ने उत्तराखंड से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि है उनकी पूरी चेन दिल्ली, यूपी और दुबई तक जुड़ी है।
Delhi Cyber Fraud: दिल्ली साइबर ठगी मामले में उत्तराखंड के हल्द्वानी के वनभूलपुरा इलाके से गिरफ्तार तीन लोगों से पूछताछ में दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस को कई अहम सुराग मिले हैं। सामने आया है कि साइबर ठगों के तार उत्तराखंड ही नहीं, दिल्ली-यूपी से दुबई तक फैले हुए हैं। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के चार लोग अभी दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं।

उत्तराखंड के युवाओं को झांसा
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने दिल्ली में हुई पूछताछ में बताया कि उनका नेटवर्क विदेश तक फैला है। नेटवर्क में शामिल लोग साइबर ठगी के कालेधन को खपाने के लिए उत्तराखंड के युवाओं को झांसे में लेकर उनके खातों का इस्तेमाल करते हैं। यहां पूरी एक चेन है, जिसने अब तक कई लोगों को चूना लगाया है।
दिल्ली में हुई थी साइबर ठगी
दिल्ली में हुए एक साइबर फ्राड के मामले में चार दिन पहले दिल्ली पुलिस ने हल्द्वानी में दबिश देकर वनभूलपुरा निवासी मो.शादाम, अनस अंसारी और मो.दानिश को गिरफ्तार किया था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि नैनीताल के अलावा यूएस नगर और कुमाऊं के अन्य जिलों में भी साइबर ठगी का जाल बिछा है। देश के कई राज्यों और विदेश में बैठे मास्टरमाइंड साइबर ठगी की लाखों-करोड़ों की धनराशि खपाने के लिए यहां के लोगों के खातों का इस्तेमाल करते हैं।
निवेश के नाम पर ठगी का खेल
इन तीनों आरोपियों के खातों का भी उपयोग किया गया था। उन्हें कमीशन देकर लाखों की रकम ट्रांसफर की गई थी। आरोपियों ने बताया कि हैंडलर निवेश के नाम पर ठगी करते हैं और फिर युवाओं से संपर्क कर मोटे कमीशन का लालच देकर उनके खातों का दुरुपयोग करते हैं। ठगी का पैसा इसीलिए दूसरे के खातों से होकर ट्रांसफर किया जाता है ताकि सुरक्षा एजेंसियों को शक न हो। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि है उनकी पूरी चेन दिल्ली, यूपी और दुबई तक जुड़ी है। वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस दोबारा कुमाऊं में दबिश देकर यूएस नगर से चार लोगों को उठाने की तैयारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




