
बम धमाके का खौफ, दिल्ली जाने से ही डर रहे लोग; सैकड़ों ने रद्द की यात्रा
Delhi Bomb Blast: दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद लोगों में डर इस कदर बढ़ गया है कि उन्हें दिल्ली जाने से ही डर लग रहा है। देहरादून में मारे डर के सैकड़ों लोगों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी।
Delhi Bomb Blast: बम धमाके के खौफ के चलते लोग अब दिल्ली जाने से ही डर रहे हैं। देहरादून के सैकड़ों यात्रियों ने मंगलवार को अपनी दिल्ली की यात्रा कैंसिल कर ली। देहरादून आईएसबीटी में मंगलवार को बसों के लिए पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाए। इस कारण रोडवेज की तीन वॉल्वो और दो साधारण बसों को रद करना पड़ा। कुछ बसों को आठ से दस यात्रियों को लेकर रवाना किया गया।

दिल्ली में सोमवार को लालकिले के पास कार में बम धमाके से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे से खौफ में आए देहरादून के यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली की यात्रा से परहेज किया। यात्री न मिलने से रोडवेज को नुकसान उठाना पड़ा।
दिल्ली रोडवेज का सबसे ज्यादा इनकम देने वाला रूट है। रोडवेज की कुल इनकम का 60 फीसदी अंश इसी रूट से अर्जित होता है। प्रदेश भर से सबसे ज्यादा बसें इसी रूट पर चलती हैं। देहरादून आईएसबीटी से सुबह पांच बजे से लेकर रात 12 बजे तक 150 से ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। इसमें करीब 22 वॉल्वो बसें हैं, लेकिन मंगलवार को बहुत कम यात्री दिल्ली गए। ऐसे में रोडवेज को तीन वॉल्वो और दो साधारण बसें रोकनी पड़ी।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दिल्ली रूट पर यात्री कम हुए हैं, जिस पर कुछ बसों को रोका गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


